Haldwani
नदी में कूदकर जान देने पहुंची तीन बच्चों के साथ एक महिला, जानिए फिर क्या हुआ ?

हल्द्वानी – बनभूलपुरा निवासी महिला जान देने के लिए अपने तीन बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। एक बच्चे को उठाकर वह गौला में फेंक ही रही थी कि पास में खड़े पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है। इस कारण वह बच्चों के साथ नदी में कूदने गई थी।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। वर्षों पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले वह बिहार में मजदूरी करने गया था जहां उसने एक महिला से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बनभूलपुरा आ गए। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। महिला एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है।
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद महिला अपने तीन साल, चार साल व पांच साल के बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। उसने एक बच्चे को उठाकर गौला नदी में फेंकने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे थाने लाए। पुलिस ने पति को भी थाने बुलाया लिया। दोनों की काउंसलिंग कर घर भेज दिया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी।
woman, threechildren, jumped, river, commit suicide, haldwani, uttarakhand
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
Haldwani
सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
हल्द्वानी में चोरी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया खुलासा
HALDWANI NEWS: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर सड़क हादसे में मदद की जगह दो युवकों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से मोबइल और सोने की अंगूठी चुराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों चोरों को भी दबोच लिया है. साथ ही उनसे चोरी का माल भी जब्त कर लिया गया है.
मुख्य बिंदु
दुर्घटना में मृतक के वाहन से चोरी का मामला
नैनीताल पुलिस ने चोरी की एक शर्मनाक घटना का त्वरित खुलासा कर दिया है. सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर किया है.
ये भी पढ़ें_ सिर पर रखा बक्सा हो गया फरार, IG आवास से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, देखें वीडियो
पुलिस ने किया मामले का खुलासा, चोर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी. इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने मृतक के वाहन से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 (B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: तार चोरी करते समय चोर को हाइटेंशन लाइन ने पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
चोरी का माल किया बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की है. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
Haldwani
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपए की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 72 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार रुपए की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
Table of Contents
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल‑विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग में नलकूप निर्माण, महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण किया। इसी के साथ‑साथ महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं — हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा, जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना — के साथ‑साथ पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग‑खुटानी, चाफी‑पदमपुरी‑धानाचुली, मोतियापाथर‑शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी‑दियारी‑खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पाण्डे नवाड़ मरम्मत एवं कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर‑गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़‑गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक‑घुड़दौड़ तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में राइज़िंग स्टेशन, हिम्मतपुर‑बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण एवं पनचक्की‑चौफुला‑कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।
Cricket15 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Cricket11 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Breakingnews10 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
Dehradun13 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
big news14 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
big news17 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather15 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun9 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा







































