Uttarkashi
उत्तरकाशी में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त महिला को लगा करंट, मौके पर ही मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी में वॉशरूम वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। महिला को करंट लग गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त महिला को लगा करंट
उत्तरकाशी में शुक्रवार शाम तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी की मीना देवी (55) वॉशरूम में वाटर हीटिंग रोड में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान महिला को करंट लग गया।
आनन- फानन में महिला को लेकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
वॉटर हीटर रॉड इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां
- 1. हमेशा अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक बाल्टी में ही वॉटर हीटर रॉड का उपयोग करें। रॉड को कभी भी खाली हालत में पहले से गर्म न करें।
- 2. हीटर रॉड को पहले पानी में डुबोएं, उसके बाद ही स्विच ऑन करें। चालू होने के बाद बाल्टी या पानी को छूने से बचें।
- हीटर लगाते समय पैरों में रबर की चप्पल या सैंडल जरूर पहनें, ताकि करंट लगने का खतरा कम रहे।
- 3. स्विच बंद करने के बाद भी तुरंत हीटर या पानी को हाथ न लगाएं। कम से कम 10–15 सेकंड इंतजार करें।
- 4. एक ही हीटर रॉड को बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। लगभग दो साल बाद इसे बदल देना बेहतर होता है या पहले किसी इलेक्ट्रिशियन से जांच करा लें।
- 5. हमेशा अच्छी कंपनी का हीटर रॉड खरीदें और उसकी सही वाट क्षमता (Watt) का ध्यान रखें।
- 6. पानी गर्म हो जाने के बाद हीटर को प्लग से निकालना न भूलें। लंबे समय तक चालू रहने से हीटर ओवरहीट होकर आग का कारण बन सकता है।
- 7. जब तक स्विच ऑन हो, तब तक पानी में हाथ न डालें। करंट लगने की आशंका रहती है। स्विच बंद करने के कुछ सेकंड बाद ही हीटर बाहर निकालें।
- 8. हीटर को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें और इसे बाथरूम जैसे गीले स्थानों पर इस्तेमाल करने से बचें।
- 9. हीटर निकालने के बाद भी वह कुछ समय तक गर्म रहता है, इसलिए उसे प्लास्टिक बाल्टी या अन्य सामान से दूर रखें, वरना प्लास्टिक पिघल सकता है।
- 10. हीटर को लंबे समय तक लगातार चालू न छोड़ें। जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करें।
Uttarakhand
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता हुई रामनगर (नैनीताल) निवासी महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। लापता ट्रैकर की खोज के लिए विभिन्न बचाव और खोजी दल कई दिनों से अभियान चला रहे हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी
बुधवार को अभियान के पांचवें दिन विशेष खोज टीमों ने गोई क्षेत्र के आसपास स्थित झीलों, जल स्रोतों और दुर्गम इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि दिनभर की खोजबीन के बावजूद महिला ट्रैकर के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सेना, आईटीबीपी और वन विभाग के कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में खोज अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मौसम को देखते हुए वन विभाग ने दयारा ट्रैकिंग पर रोक लगा दी।

युवती के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ जारी
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता पांडे अपने परिचितों के साथ दयारा बुग्याल क्षेत्र घूमने आई थीं। उनके लापता होने के बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेयजल टंकियां लेकर गांव की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड गांव की ओर जा रहा था। शाम करीब छह बजे थोला से आगे मोटर मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
हादसे में वाहन चालक सूरज (19), निवासी जामणी नागराजधार, गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Uttarkashi
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील स्थित दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने के बाद जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर विभिन्न विभागों की टीमें लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता
मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यों का एक ट्रेकिंग दल 29 मई को दयारा बुग्याल के लिए रवाना हुआ था। ट्रेक के दौरान दल की एक सदस्य, करीब 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय, अपने साथियों से बिछड़ गईं। 30 मई को उनके लापता होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।
प्रशासन ने तेज किया सर्च ऑपरेश
सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू कर दिया। अभियान में पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों को शामिल किया गया है।

अब तक नहीं लग सका ट्रैकर का कोई सुराग
31 मई को सर्च ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड, ड्रोन टीम और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा वन विभाग के अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी क्षेत्र में भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खोज अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर का जल्द से जल्द पता लगाने और उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और दयारा बुग्याल क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
- देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच
- चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
- टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
big news18 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Breakingnews19 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
Cricket12 hours agoIndia vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
big news13 hours agoहरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
almora17 hours agoअल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
Breakingnews16 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
Breakingnews19 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Tehri Garhwal16 hours agoटिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश






































