Crime
एकतरफा प्यार में पागल युवक ने मां को दी तेजाब से नहलाने की धमकी !

कानपुर: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने काकादेव क्षेत्र में शनिवार को घर से मंदिर जा रही युवती की मां का रास्ता रोककर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। कहा कि अगर रोड़ा बनीं तो मां-बेटी को चेहरा देखने लायक नहीं छेड़ेगा। युवती के भाइयों ने विरोध किया तो आरोपी ने साथियों संग मिलकर बेटों को पीट दिया।
इससे दोनों बेटों को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। विजयनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 14 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे वह घर के पास मंदिर जा रही थी।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
Dehradun
बड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में नहीं थम रहा क्राइम: एक और शव मिलने से लोगों में हड़कंप
DEHRADUN CRIME: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं. शनिवार दोपहर दून के रायपुर चूना-भट्टा इलाके से एक और शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कई दिनों से घर से लापता था.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर दून के चूना भट्टा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ उन्हें चूना भट्टा पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों बड़ा हुआ मिला.
ये भी पढ़ें_ क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
कई दिन से लापता था मृतक
पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों से बातचीत कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया. प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था और कई दिनों से घर से गायब था.
नशे का शिकार था युवक
मृतक भारी मात्रा में नशे का सेवन करता था, जिसे परिजन कई बार समझा चुके थे. साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था जहाँ से वो कई बार भाग चुका है. पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा.
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
स्थानीय लोगों में घटना से आक्रोश
वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसके चलते बच्चे और नौजवान नशे की लत में डूब जाते हैं. लोगों का आरोप है कि इस सम्बन्ध में कई बार पुलिस को सूचना भी दी जा चुकी है मगर फिर भी कोई सख्त कारवाई आज तक नहीं की गई है. बता दें कि चूना भट्टा क्षेत्र से पिछले महीने भी एक महिला का शव बरामद किया गया था, तब भी मामला नशे से जुड़ा हुआ था. क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं
Cricket22 hours agoNAM vs SCO Dream11 Prediction 1st T20I April 2026
Breakingnews23 hours ago12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें
big news20 hours agoPM मोदी ने कुमाऊंनी व गढ़वाली से की अपने भाषण की शुरूआत, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें
big news19 hours agoतुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, इस दिन से कर पाएंगे दर्शन
Champawat1 hour agoलोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
big news2 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत
Breakingnews3 hours agoकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Haldwani2 minutes agoहल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया






































