Breakingnews
पिथौरागढ़ में नाबालिक के शोषण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी को दबोचा…

पिथौरागढ़ – पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त 19 वर्षीय पीयूष वर्मा को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 02 नवम्बर 2024 को पीयूष वर्मा ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस व 5/6/11/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी घटना के बाद से फरार था।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की निगरानी में एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन और प्रभारी एसओजी मनोज पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था और लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल जैसे स्थानों पर घूम रहा था।
पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पियूष वर्मा पाण्डेगांव पिथौरागढ़ का निवासी है।
इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है और नाबालिक लड़की के साथ हुई घटना के मामले में न्याय की ओर एक और कदम बढ़ाया है।
#PithoragarhPolice #POCSOAct #PiyushVerma #CrimePrevention #JusticeForMinor #PoliceSuccess #CrimeInvestigation #PithoragarhNews #WomenSafety #PoliceAchievement #CrimeAgainstChildren
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के कपाट, उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना

उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में आज अन्नकूट गोवर्धन पर्व के अवसर पर ठीक दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे लाव-लश्कर के साथ उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा की विदाई के साक्षी बने।
गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मुखबा को मां गंगा का मायका भी कहा जाता है। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। ग्रामीणों और मंदिर समिति में मां गंगा के आगमन को लेकर खासा उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
मंदिर समिति की तैयारियों के अनुसार मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मारकंडेय अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। रात्रि में भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से मां गंगा की आराधना की जाएगी। इसके बाद अगले दिन भैयादूज के पावन अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मुखीमठ पहुंचेगी, जहां आगामी छह माह तक मां गंगा की शीतकालीन पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न होगी।
गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा के शीतकालीन अवकाश की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। अब मां गंगा के दर्शन श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने भी मां गंगा की शीतकालीन यात्रा और श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर अपनी बात रखी।
छह माह तक गंगोत्री धाम में विराजमान रहने वाली मां गंगा अब अपने मायके मुखबा में विराजेंगी। शीतकाल के दौरान मुखबा में ही मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। मां गंगा की उत्सव डोली के आगमन को लेकर मुखबा गांव में उत्सव जैसा माहौल है।
Breakingnews
दिवाली के बाद उत्तराखंड की हवा हुई जहरीली, हरिद्वार में AQI 310 के पार, कई शहरों में बिगड़े हालात

Uttarakhand News : दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब उत्तराखंड के शहरी इलाकों की आबोहवा पर साफ दिखाई देने लगा है। त्योहार के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी तक हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर की सुबह हरिद्वार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 310 तक पहुंच गया। इसके साथ ही हरिद्वार प्रदेश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। यहां PM2.5 का स्तर 133 और PM10 का स्तर 169 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी देहरादून में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। दिवाली की रात यहां AQI 300 के पार पहुंच गया था, जबकि 9 नवंबर को भी यह 290 से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा ऋषिकेश में AQI 150 और रुद्रपुर में 152 तक पहुंच गया।
प्रदेश के अन्य मैदानी शहरों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। देहरादून से टिहरी और नैनीताल तक प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद वातावरण में धुएं और प्रदूषक कणों की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी है।
पहाड़ों की स्वच्छ हवा के लिए पहचान रखने वाले उत्तराखंड में त्योहार के बाद बिगड़े ये हालात एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मौसम और हवा के बदलाव के साथ प्रदूषण के स्तर में कितनी गिरावट आती है।
Breakingnews
देहरादून पहुंचे अमित शाह, CM धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड को देंगे 1500 करोड़ की सौगात

Dehradun News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागतदेहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। उनके देहरादून आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गृह मंत्री अपने इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।दौरे के दौरान उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात
गृह मंत्री प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है।इसके अलावा देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा और पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अमित शाह शामिल होंगे। उनके दौरे को प्रदेश के विकास और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Dehradun2 hours agoPM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड
Dehradun3 hours agoदेहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी, कहीं नशा तो कहीं संपत्ति विवाद बना वजह
Dehradun1 hour agoदोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव
Breakingnews42 minutes agoशीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के कपाट, उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना







































