Dehradun
इन्वेस्टर समिट के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज, नई साल के अवसर पर मंत्रिमंडल में हो सकता है विस्तार।

देहरादून – उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट के समाप्त होने के बाद एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है,क्या कुछ चर्चाएं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही है, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर क्या कुछ प्रतिक्रिया दे रहे हैं देखिए ये रिपार्ट।

उत्तराखंड में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है इन्वेस्टर समिति के समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को बल मिला है भाजपा के भीतर भी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट है,माना जा रहा है की नई साल के अवसर पर मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है,यूं तो कई मौका पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं बीच-बीच में जोड़ पकड़ती गयी,लेकिन एक चर्चा यह भी चल रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए कई समीकरणों को भाजपा साधने का काम कर सकती है इसलिए नए साल की शुरुआत पर मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि कब मंत्रिमंडल का विस्तार करना है, लेकिन जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव से पहले अब दायित्व के रूप में सरकार में जिम्मेदारी मिल रही है,और दायित्वधारियों की दो लिस्ट जारी हो गयी है,उससे मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को भी बल मिल रहा है,ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि धामी मंत्रिमंडल में एक दो नहीं बल्कि चार मंत्रिमंडल की कुर्सियां खाली है,मंत्रिमंडल की कुर्सी खाली होने से जहां विधायक मंत्रिमंडल विस्तार की आस लगाए हुए हैं, वहीं आम जनता भी खाली कुर्सियों पर विधायकों में से मंत्री बनाए जाने से सरकार के कामों में तेजी होने की आस लगाए हुए। मंत्रिमंडल के विस्तार पर जब मीडिया के द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी से सवाल पूछा गया तो जिस अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवाब देने से बचते हुए नजर आए और चेहरे पर मुस्कराहट ला गए,उससे भी यह माना जा रहा है कि शायद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जो हंसी है वह अब मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में,वरना ज्यादातर मौकों पर हंसी की वजह सीएम पुष्कर सिंह धामी सवाल का जवाब तो टालते ही है साथ ही हंसी भी व्यक्त नहीं करते है,आप भी देखिए कि आखिरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर किस तरीके से मुस्कुरा रहे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जहां चर्चाएं जोरों पर हैं, तो वहीं एक चर्चा यह भी है कि हो सकता है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए,लेकिन ऐसे में देखना यही होगा कि आखिरकार जो चर्चाएं वर्तमान समय में चल रही है, क्या मकर संक्रांति के आसपास मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी करते हैं या फिर मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket14 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun10 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news11 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun8 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket2 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans





































