Breakingnews
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौके पर ही मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह भी।ण सड़क हादसा हो गया। यहां विनायक के पास एक बस खाई में गिर गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा (Almora Bus Accident )
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के विनायक के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे (Almora Accident) में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है।

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
हादसे की जानकारी (Bhikiyasain Bus Accident) पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 18 यात्री सवार थे जिसमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

घायलों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती
SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार थे। दुर्घटना में छह से सात व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस
मिली जानकारी के मुताबिक बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। ये हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी (Bhikiyasain Bus Accident) के पास हुआ। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। जब बस अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।
Breakingnews
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी

Nainital News : नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है और जांच की जा रही है।
Table of Contents
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी
नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा कोर्ट की छानबीन की जा रही है। धमकी भारी ईमेल के बाद से आज सुबह से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है। बता दें कि इस तरह की धमकी देश की अन्य कोर्ट को भी ई-मेल से प्राप्त हुई हैं।

ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल पर मिली धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक ये ई-मेल ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल में प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया है कि जिला कोर्ट में आर डी एक्स आई डी लगाया गया है। इसलिए कोर्ट परिसर को खाली कराया जाए। इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोके जाने की मांग
मेल में तमिलनाडु में ई डब्ल्यू एस आरक्षण रोके जाने की मांग की गई है। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ईमेल प्राप्त हुआ था।
जिसमें एक बजे कोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। जिस से अधिवक्ताओं और न्यायाधीश कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराने के बाद छानबीन जारी है।
Breakingnews
केदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल

Uttarakhand News : श्री केदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद सामने आ रहा है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद
केदारनाथ धाम के नए रावल की नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही विवादों का सिललिसा जारी हो गया है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा से पूर्व ही नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि श्री केदारनाथ धाम के वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को उत्तराधिकारी घोषित किया है।
बताया गया कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने ये घोषणा की। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बयान समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है, जिसमें कहा गया है कि अभी तक रावल भीमाशंकर लिंग जी द्वारा कोई औपचारिक त्यागपत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में नए रावल की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ ही नहीं हो सकती।

पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति अधिनियम के अनुसार रावल, नायब रावल सहित सभी नियुक्तियों का अधिकार केवल BKTC को है। ये पद भले ही धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय हों, लेकिन इनकी नियुक्ति, वेतन और सेवा शर्तें मंदिर समिति के अधीन आती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के तत्कालीन रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी जी ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर नायब रावल को प्रभारी रावल बनाया गया और फिर विधिवत विज्ञापन व साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्ति की गई।
कर्नाटक के शैव लिंगायत समुदाय से होते हैं रावल
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के रावल कर्नाटक के शैव लिंगायत समुदाय से होते हैं। वर्ष 2000 से पूर्व अधिकांश रावल आजीवन पद पर रहे हैं। सिद्धेश्वर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया था, जिसके बाद भीमाशंकर लिंग जी की नियुक्ति हुई थी। उस समय भी उनके पट्टाभिषेक को लेकर ऊखीमठ में आंदोलन तक हुआ था। अजेंद्र अजय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना विधिवत त्यागपत्र दिए किसी भी प्रकार से उत्तराधिकारी घोषित करना न तो परंपराओं के अनुरूप है और न ही प्रशासनिक दृष्टि से उचित।

बिना अनुमति परंपराओं को तोड़ने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
अजेंद्र अजय ने सवाल उठाया कि नांदेड़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए क्या मंदिर समिति से अनुमति ली गई थी? साथ ही “रूप छड़ी” को महाराष्ट्र ले जाने की अनुमति किसने दी और समिति के कर्मचारी वहां कैसे पहुंचे? अब इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने BKTC अध्यक्ष से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और बिना अनुमति परंपराओं को तोड़ने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अजेंद्र अजय ने बताया कि उनके कार्यकाल में मंदिर समिति के कार्मिकों की सेवा नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति दिलाई गई थी और श्री केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति हेतु भी नियमावली तैयार की गई थी, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के कारण उसे अंतिम स्वीकृति नहीं मिल पाई। उन्होंने वर्तमान BKTC अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस नियमावली को शीघ्र कैबिनेट से पारित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद उत्पन्न न हों।
Breakingnews
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौत

Roorkee News : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
रूड़की में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। रास्ते में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक के नीचे जा घुसी थी बाइक
हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस कारण बाइक सवार (28 वर्षीय) शिवम और (26 वर्षीय) सूरज मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 वर्षीय) अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जाल रहा है।
ये भी पढ़ें https://janmanchtv.com/kedarnath-dham-opening-date-2026/: रूड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में बाइक के आने से दो युवकों की मौतहादसे के बाद वाहन छोड़ ट्रक चालक फरार
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की खबर के बाद से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news21 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
Breakingnews2 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Cricket22 hours agoIND VS PAK, T20 WORLD CUP 2026 LIVE: अभिषेक शर्मा की होगी वापसी ! यहाँ देखिए PRE-MATCH रिपोर्ट, बारिश….
Roorkee2 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Dehradun21 hours agoसुरक्षित होली की पहल, ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
Job2 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Cricket6 hours agoENG vs CAN Dream11 Prediction : मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम
Cricket2 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…







































