almora
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

Almora News : अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल न्याय के देवता माने जाने वाले गोल्ज्यू देवता के चितई मंदिर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर में दर्शन कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिलने की प्रार्थना की।
Table of Contents
अल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने गोल्ज्यू देवता के समक्ष मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग रखते हुए न्याय की अर्जी लगाई। उनका कहना था कि घटना को काफी समय बीत चुका है, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक पूरी तरह न्याय नहीं मिल पाया है। साथ ही, मामले से जुड़े कई प्रश्न अभी भी अनसुलझे हैं, जिससे लोगों के मन में विभिन्न आशंकाएं बनी हुई हैं।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि मामले की जांच और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस की महासचिव बोलीं पूरा है भरोसा जल्द मिलेगा न्याय
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में शीघ्र न्याय मिलने से पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी और आम लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
big news
अल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए

Almora News : अल्मोड़ा में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने एक वन दरोगा को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अल्मोड़ा के जागेश्वर क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के एक वन दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वन दरोगा के खिलाफ शिकायत की गई थी। जिस पर ये कार्रवाई की गई है।
लंबित बिलों के भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत
शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम शनिवार को जागेश्वर पहुंची। जिसके बाद टीम ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में तैनात वन दरोगा नवीन नौटियाल पुत्र गोविंद प्रसाद को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि वन दरोगा ने उस से लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के लिए साल 2026 में पंजीकरण के साथ ही लंबित बिलों के भुगतान के लिए 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस द्वारा प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
almora
अल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण

ALMORA NEWS: उत्तराखंड में धामी सरकार ने 23 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज मल्ला महल, अल्मोड़ा में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल [पूरा कर लिया है. इस मौके पर अल्मोड़ा में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और राज्य की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया.
स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख के चेक वितरित
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया गया. कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए.

‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
आज के इस कार्यक्रम में ‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा. इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सूचना विभाग द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई.

Cricket22 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Tehri Garhwal23 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
big news3 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Uttarakhand21 hours agoदयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
Breakingnews3 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Breakingnews3 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
Tehri Garhwal31 minutes agoटिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश





































