Udham Singh Nagar
गजब सिस्टम: काशीपुर में स्कूटी चली, चालान खटीमा के बाइक मालिक को!

खटीमा: उत्तराखंड के खटीमा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है…जहां एक व्यक्ति को उसकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर काशीपुर में चल रही स्कूटी का ई-चालान थमा दिया गया। मजे की बात ये है कि पीड़ित व्यक्ति कभी काशीपुर गया ही नहीं…और उसके पास स्कूटी है ही नहीं फिर भी 4,500 का चालान उसके मोबाइल पर दो बार भेजा गया।
खटीमा के पहेनिया निवासी उग्रसेन के मोबाइल पर 23 जून 2025 को एक ई-चालान का मैसेज आया…जो काशीपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया था। पहले उन्होंने इसे नजरअंदाज किया…क्योंकि वो न कभी काशीपुर गए थे न उनके पास स्कूटी थी।
लेकिन जब 11 सितंबर को दूसरा मैसेज आया जिसमें चेतावनी दी गई कि 10 दिन में चालान नहीं भरा तो कार्रवाई होगी…तो उनके होश उड़ गए।
मामले की तह में गए तो निकला गड़बड़झाला
उग्रसेन जब खटीमा कोतवाली पहुँचे तो उन्हें काशीपुर थाने जाने के लिए कह दिया गया। तब उन्होंने खुद ऑनलाइन चालान से संबंधित दस्तावेज निकाले और देखा कि जिस स्कूटी का चालान हुआ है…उस पर बिना हेलमेट चलती एक महिला की फोटो है…और नंबर है UK 06 Z 1319 जो कि उग्रसेन की बाइक का नंबर भी है। यानी दोनों वाहनों का नंबर एक जैसा है…एक स्कूटी काशीपुर में और एक बाइक खटीमा में। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने कहा कि मुझे क्यों भेजा चालान?
अब उग्रसेन ने जिलाधिकारी, एसएसपी, काशीपुर और खटीमा पुलिस को डाक से शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मैं बाइक से कभी काशीपुर गया ही नहीं मेरे पास स्कूटी नहीं है…फिर भी मुझे चालान भेजा जा रहा है। ये विभागीय लापरवाही है। अगर एक ही नंबर की दो गाड़ियाँ चल रही हैं…तो ये बहुत बड़ा खतरा है। उग्रसेन ने ये भी कहा कि अगर इस गलती को समय पर नहीं सुधारा गया…तो भविष्य में इसी नंबर का दुरुपयोग कर कोई आपराधिक गतिविधि भी हो सकती है।
उग्रसेन को जो चालान भेजा गया है उसमें शामिल हैं……
बिना हेलमेट चलाने पर – 1,000
बिना ड्राइविंग लाइसेंस – 2,500
बिना बीमा – 1,000
कुल मिलाकर 4,500 का चालान जो उनके मानसिक तनाव का कारण बन गया है।
अब सवाल ये है: एक नंबर की दो गाड़ियाँ कैसे?
मामला अब सिस्टम की गंभीर खामियों की ओर इशारा कर रहा है। क्या दोनों वाहन एक ही नंबर पर पंजीकृत हैं….या फिर विभाग से डेटा एंट्री में गलती हुई है?
Udham Singh Nagar
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर उसकी अपनी ही बेटी पर दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
रुद्रपुर में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक माँ ने अपने ही पति पर अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के वक्त आरोपी भारी नशे की हालत में था।
मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की देर रात (लगभग 1 बजे) की है। महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास ही दूसरी चारपाई पर थी। इसी दौरान शराब में धुत पति घर लौटा और बेटी के पास जाकर लेट गया।
पत्नी ने ही लगाए पति पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप
बच्ची के अचानक चिल्लाने पर माँ ने पहले इसे कोई बुरा सपना समझा और उसे चुप कराकर सुला दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के दोबारा असहज होने पर जब महिला ने कमरे की बत्ती जलाई, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका पति अपनी ही बच्ची के साथ गलत हरकत (दुष्कर्म का प्रयास) कर रहा था।
महिला ने तुरंत अपनी बेटी को बचाया। जब उसने इस दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकियों के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित माँ अपनी बच्ची को लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
Udham Singh Nagar
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई

Rudrapur News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस हिरासत में मौजूद दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों को कुछ ही दूरी पर दोबारा पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और आरोपियों के साथ मारपीट की गई।
Table of Contents
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
रूद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के बाद वापस कोतवाली लेकर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में मौजूद भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से निकलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और कुछ ही देर में दोनों को दोबारा हिरासत में ले लिया।

भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों के दोबारा पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। भीड़ आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी और मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की अभिरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ये चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद आरोपी भागने की कोशिश कैसे कर पाए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश का अनुमान
Chamoli18 hours agoहेमकुंड साहिब से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने से एक श्रद्धालु की मौत
Uttarakhand13 hours agoउफनते गधेरे के पास मिला नवजात!, रोने की आवाज सुनाई देने पर बची मासूम की जान
Dehradun11 hours agoतीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगे सम्मानित
Cricket11 hours agoIRE vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026: Match Prediction, Pitch Report & Playing 11
big news15 hours agoचुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म
Cricket9 hours agoBPH-W vs SUL-W Dream11 Team Match 24 | Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Haldwani17 hours agoआठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित







































