Breakingnews
प्रशासक का कार्यभार संभालते ही नोटिस नकेल पैनल्टी लगा दिखाया था बाहर का रास्ता…

देहरादून: नगर निगम ने शहर में घर-घर कूड़ा उठान का कार्य संभाल रही इकोन वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रा०लि० का अनुबंध गंभीर अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिया है। जांच में सामने आया कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई थी। टेंडर मूल रूप से मै० भार्गव फैसिलिटी सर्विसेज प्रा०लि० और मै० सनलाइट को मिला था। भार्गव फैसिलिटी ने अपने ही नाम से एक एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) नामित किया था, लेकिन पत्रावली से छेड़छाड़ कर 13 अतिरिक्त पृष्ठ जोड़कर मै० ईकान वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रा०लि० को एसपीवी के रूप में दर्शा दिया गया। यह कार्य बिना अनुमोदन के किया गया, जो आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) की शर्तों का उल्लंघन है।
टेंडर दस्तावेजों में ईकान कंपनी की पात्रता को लेकर कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं थी, फिर भी उससे अनुबंध कर भुगतान किया गया। यहां तक कि कंपनी को अनुबंध तिथि से पूर्व के बिलों का भी भुगतान किया गया था।
नगर निगम द्वारा इकोन कंपनी को पहले 26 वार्डों में सफाई का कार्य सौंपा गया था, जिसमें मालसी, विजयपुर, रांझावाला, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, रायपुर, मियांवाला, बालावाला समेत अन्य क्षेत्र शामिल थे।
कंपनी की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में थी। समय पर कर्मचारियों को वेतन न मिलने, आए दिन कर्मचारियों की हड़ताल और वार्डों में नियमित कूड़ा उठान न होने के चलते नगर निगम ने कई बार चेतावनी, नोटिस और भारी आर्थिक दंड लगाए।
पूर्व में डीएम द्वारा नगर निगम के प्रशासक रहते हुए इसी तरह की लापरवाही के चलते वाटरग्रेस कंपनी से 47 वार्डों का काम छीना गया था। उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब इकोन कंपनी के साथ भी सख्ती बरती गई और उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया।
अब नगर निगम ने 26 वार्डों का सफाई कार्य सनलाइट कंपनी को सौंप दिया है। नगर निगम अधिकारियों ने सनलाइट कंपनी को जल्द वाहनों का हैंडओवर कर काम संभालने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इकोन कंपनी के खिलाफ फर्जी तरीके से टेंडर हासिल करने के आरोप में जांच भी जारी है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Breakingnews24 hours agoभिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
big news20 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Nainital22 hours agoकुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा
Cricket41 minutes agoRR vs GT Dream11 Team IPL 2026 Match 52 : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand1 hour agoयमकेश्वर में विकास और अध्यात्म का संगम: सीएम योगी और सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास, एआई बॉट से किया संवाद
Cricket28 minutes agoPAK-W vs ZIM-W Dream11 Team 3rd ODI 2026: ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…






































