Nainital
बड़े भाई की चिता जलते ही छोटे भाई ने भी तोडा दम, चिता के पास ही हुआ अंतिम संस्कार..ये मंजर देख नही रुके लोगों के आंसू।

रामनगर – रामनगर के सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।

सेमलखलिया गांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को विश्रामघाट ले जाया गया। वहां दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे तभी दोपहर करीब 12 बजे उनके छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में तेज दर्द उठा।
हार्टअटैक की आशंका में परिजन उन्हें तुरंत ब्रजेश हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें भी थम गई। इसके बाद दुर्गादत्त जोशी का भी बड़े भाई केशवदत्त की चिता के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस मंजर को देखकर श्मशान घाट में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।
Nainital
नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप

Nainital News : नैनीताल के तल्लीताल में होमस्टे पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सोमवार सुबह एसडीएम नवाजिश खालिक ने शहर के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी की। जिस से होमस्टे संचालकों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर की छापेमारी
नैनीताल में सोमवार की सुबह अचानक शहर के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी शुरू हो गयी। बूचड़खाने से लेकर मॉलरोड ये फिर मल्लीताल बाजार यहां एक के बाद एक होमस्टे गेस्टहाउस पर प्रशासन ने छापेमारी की है। अवैध तौर पर चल रहे कई होमस्टे संचालकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है तो कुछ का चालान काटा गया है।
कई होमस्टे संचालकों को दिए गए नोटिस
आज सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसके बाद नोटिस दिए जा रहे हैं। एसडीएम दल बल के साथ तल्लीताल इलाके में छापेमारी करते दिखे।

तो पार्किंग से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी लेकिन कई होम स्टे में ना तो पार्किंग मिली ना ही होमस्टे नियमों का पालन दिखा। हालांकि इसके बाद सभी से रिकॉर्ड तलब किया गया है।
अवैध तौर पर चल रहे होमस्टे पर चला चाबुक
आपको बता दें की 1995 के बाद नैनीताल में व्यावसायिक निर्माण बैन है। बावजूद इसके शहर में कोई होटल होमस्टे गेस्टहाउस का जमकर निर्माण हुआ है। अवैध तौर पर चल रहे इन संस्थानों पर ठीक पर्यटन सीजन में चाबूक चल रहा है।
Nainital
कैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा

Nainital News : नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला प्रशासन ने कैंची धाम क्षेत्र में आवासीय भूमि के व्यावसायिक उपयोग के मामले में सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित भूमि को राज्य सरकार के अधिकार में निहित कर दिया गया है।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हुई कार्रवाई
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित जमीन पर रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। जांच में भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।
भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आवासीय श्रेणी की भूमि का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग निर्धारित नियमों के विपरीत है। इसी आधार पर पट्टा निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Nainital
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा

Nainital News : नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रोडवेज बस अड्डा निरीक्षण के दौरान स्टेशन से संचालित बसों की जानकारी ली गई।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर ने तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी जायजा लिया। परिसर और प्राधिकरण भवन के निकट व्याप्त गंदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका को फटकार लगाई क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
कुमाऊं कमिश्नर ने सीसीटीवी से निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथी रोड के किनारे खड़े टैक्सी बाइक को भी हटाने के निर्देश दिए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य होने हैं,निर्धारित समय के अंतर्गत पूरे किए जाएं । वे स्वयं पुनः क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे

तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने माल रोड सड़क सुधारीकरण कार्य जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे है कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि सड़क में एंकरिंग का कार्य सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है । कुल 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। 31 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण कार्य की प्रगति भी देखी और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसए में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण आयुक्त ने किया 5 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए भवन में कराए जा रहे फसाड निर्माण, शौचालय, चेंजिंग रूम एवं बैडमिंटन कोर्ट सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून तक शौचालय और चेंजिंग रूम का कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Cricket21 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Breakingnews22 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
Cricket6 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Dehradun5 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Nainital4 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Cricket5 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
Dehradun3 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज






































