Trending
Battle of Galwan 2020: सलमान खान के जन्मदिन पर बड़ा धमाका! लद्दाख के शूरवीरों की कहानी बड़े पर्दे पर आएगी नजर, आज हो सकता है टीज़र लॉंच..

Battle of Galwan: लद्दाख के शूरवीरों की कहानी
नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक ऐसा तोहफा दिया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान खान की अगली मेगा-बजट फिल्म ‘Battle of Galwan’ का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय सेना के उन 20 जांबाज शहीदों को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 2020 में गलवान घाटी की बर्फीली चोटियों पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
Table of Contents
फिल्म की अनकही कहानी: क्या दिखेगा परदे पर?
फिल्म ‘Battle of Galwan’ की पटकथा 15 जून 2020 की उस खौफनाक रात पर आधारित है। जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही थी, तब लद्दाख की गलवन नदी के किनारे भारतीय सैनिकों और चीनी पीएलए (PLA) के बीच एक हिंसक झड़प हुई।
- सच्ची घटना का चित्रण: फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे कर्नल बी. संतोष बाबू के नेतृत्व में भारतीय जवानों ने बिना किसी आधुनिक हथियार के, कटीले तारों और पत्थरों से लैस दुश्मनों को धूल चटाई थी।
- सलमान खान का अवतार: सलमान खान इस फिल्म में कर्नल संतोष बाबू की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल बाबू को मरणोपरांत ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
- इमोशनल एंगल: कहानी केवल युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सैनिकों के परिवारों के संघर्ष और उनके साहस को भी दर्शाती है।

स्टार कास्ट और क्रू (Star Cast & Production)
| पद / भूमिका | नाम |
| मुख्य अभिनेता | सलमान खान (कर्नल संतोष बाबू) |
| मुख्य अभिनेत्री | चित्रांगदा सिंह (पत्नी की भूमिका में) |
| निर्देशक | अपूर्व लाखिया |
| प्रोडक्शन हाउस | सलमान खान फिल्म्स (SKF) और साजिद नाडियाडवाला |
| सिनेमेटोग्राफी | वास्तविक लद्दाख लोकेशन्स और हाई-टेक VFX |
Battle of Galwan: ट्रेलर और टीज़र अपडेट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का First Look Teaser आज सलमान खान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के दौरान जारी किया जा सकता है।
- टीज़र की झलक: टीज़र की शुरुआत लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों और तिरंगे की लहर से होती है, जिसके बैकग्राउंड में सलमान खान की दमदार आवाज सुनाई देती है।
- रिलीज डेट: फिल्म के जून 2026 में रिलीज होने की संभावना है, जो गलवान संघर्ष की छठी बरसी के आसपास होगी।

फिल्म से जुड़े विवाद और चुनौतियां
चीन के साथ चल रहे कूटनीतिक तनाव को देखते हुए इस फिल्म को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। निर्देशक अपूर्व लाखिया ने सुनिश्चित किया है कि फिल्म में तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। इसके लिए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों से सलाह ली गई है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाका
फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि ‘Battle of Galwan’ सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। इसकी टक्कर यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ (Alpha) से होने वाली थी, लेकिन देशभक्ति के इस बड़े प्रोजेक्ट को देखते हुए दूसरी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट पीछे खिसका ली है।
निष्कर्ष: क्यों देखें यह फिल्म?
Battle of Galwan केवल एक मसाला फिल्म नहीं है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। सलमान खान का एक गंभीर सैन्य अधिकारी के रूप में आना और गलवान की ऐतिहासिक सच्चाई को दुनिया के सामने लाना, सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा कदम है।
FAQ
1. क्या ‘Battle of Galwan’ असली कहानी पर आधारित है?
हाँ, यह 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई वास्तविक झड़प पर आधारित है।
2. सलमान खान फिल्म में किसका किरदार निभा रहे हैं?
सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।
3. फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म के जून 2026 में रिलीज होने की पूरी उम्मीद है।
4. फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?
इस फिल्म का निर्देशन ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फेम अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
Jharkhand
बेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल

Hazaribagh Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे की सलामती के लिए बलि
Hazaribagh Murder Case: माँ जो जन्मदाता होती है, उसे करुणा के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में माना जाता है. लेकिन झारखण्ड से माँ शब्द को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर बेटे की बीमारी को ठीक करने के लिए एक औरत ने तंत्र-मंत्र और अन्धविश्वास के झांसे में आकर अपनी ही बेटी की नृशंस हत्या कर बलि दे दी है.
मुख्य बिंदु
झारखण्ड में माँ ने कराई बच्ची की हत्या
दरअसल, झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 24 मार्च की रात एक जुलूस निकल रहा था. इस दौरान एक 13 साल की बच्ची अचानक गायब हो गई. अगले दिन गाँव के ही मिडिल स्कूल के पीछे बच्ची की लाश मिलने से गाँव में सनसनी मच गई.
ये भी पढ़ें_ अपना ही खून निकला हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते चाचा को उतारा मौत के घाट
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
घटना के बाद मृतका की माँ ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कुछ लोगों पर शक जताया. जिसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने SIT गठित कर मामले की छानबीन शुरू की. जांच में इस मामले में एक ऐसा मोड़ आया जिसे सुनकर हर कोई भौंचक्का रह गया. पुलिस छानबीन में पाया गया कि ये कोई साधारण हत्या नहीं बल्कि अन्धविश्वास के नाम पर दी गई नरबलि थी. जिसमें मृतका की माँ भी शामिल थी.
बेटी की बलि से कष्ट हरने का दावा
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि, पारिवारिक कलह और बेटे की बीमारी को लेकर मृतका की माँ रेशमी देवी गाँव की ही शांति देवी उर्फ़ भगतिन के संपर्क में आई. शांति देवी ने तंत्र-मंत्र साधना से मृतका की माँ के सारे कष्ट दूर करने का दावा किया, जिसमें उसने शर्त रखी कि इसके लिए किसी कुंवारी कन्या की बलि देनी होगी.
ये भी पढ़ें_ भगवान शिव को अर्पित की अपनी जीभ, 11वीं की छात्रा ने मंदिर में खुद को किया बंद !
अंधविश्वास में फंसी मां ने रची खौफनाक साजिश
मां बीते करीब तीन महीनों से एक कथित भगतिनी के संपर्क में थी और धीरे-धीरे उसकी बातों पर पूरी तरह विश्वास करने लगी. इसी दौरान उसे यह यकीन दिलाया गया कि विशेष अनुष्ठान से उसके बेटे की बीमारी ठीक हो सकती है. इस अंधविश्वास के प्रभाव में आकर रामनवमी के अष्टमी के दिन पूरी घटना की योजना बनाई गई. 24 मार्च की रात मां अपने प्रेमी के साथ बेटी को बहाने से भगतिनी के पास ले गई, जहां पहले पूजा-पाठ का दिखावा किया गया.

सुनसान इलाके में वारदात को दिया गया अंजाम
इसके बाद बच्ची को गांव के एक सुनसान बांसवाड़ी क्षेत्र में ले जाया गया. वहां तंत्र-मंत्र के नाम पर क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी गईं. पुलिस जांच के अनुसार, बच्ची को जमीन पर लिटाकर उसकी हत्या की गई. इस दौरान प्रेमी ने गला दबाया, जबकि मां ने उसे काबू में रखने में साथ दिया. वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की और मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें_ छात्र की हत्या: कर्ज में डूबा स्कूल, गेट पर घोड़े की नाल ने खोली चौंकाने वाली कहानी !
पुलिस जांच में खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मां, उसके प्रेमी और कथित भगतिनी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने इसे अंधविश्वास और कुरीतियों का खतरनाक उदाहरण बताया है. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.
Dehradun
देहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले
DEHRADUN POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी देहरादून ने 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है. कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से बदलकर थाने/चौकियों में तैनात किया गया है.
मुख्य बिंदु
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल
राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने गुरूवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. दून पुलिस में 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. ये फैसला शहर की कानून व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़ें _ HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
नए अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला बेहद अहम माना जा रहा है. इस संबंध में कल देर रात ट्रांसफर सूची भी जारी की गई है. साथ ही एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं.
ये भी पढ़ें _ देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
DEHRADUN POLICE TRANSFER – यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

big news
बड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?

1 April New Rules : नए फाइनेंशियल ईयर के साथ होने जा रहे कई बदलाव, जानें नए नियम
1 April New Rules : 1 अप्रैल यानी कल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। कल से सैलरी, टैक्स, यात्रा और बैंकिंग में लागू होने वाले नियम आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि कल से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।
Table of Contents
कल यानी एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम
नए फाइनेंशियल ईयर के साथ ही कल से कई बदलाव (1 April New Rules) होने जा रहे हैं। एक अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू होगा। इसके साथ ही टेक होम सैलरी, ग्रेच्युटी, रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम, FASTag, पैन कार्ड को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे हैं।
टिकट रद्द करने के नियम हो जाएंगे अपडेट
एक अप्रैल से टिकट कैंसिल करने के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय रेलवे ने नियम में बदलाव करते हुए ये प्रावधान किए हैं कि अब रिफंड पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कब टिकट कैंसिल किया है।
जितनी जल्दी टिकट कैंसिल किया जाएगा उसी के आधार पर रिफंड दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात अगर आप 8 घंटे बाद टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

| समय / सुविधा | नियम / विवरण | यात्रियों पर असर |
|---|---|---|
| 72 घंटे पहले | लगभग पूरा पैसा वापस (थोड़ा चार्ज कटेगा) | ज्यादा रिफंड मिलेगा |
| 24 से 72 घंटे | 25% किराया कटेगा | आंशिक रिफंड मिलेगा |
| 8 से 24 घंटे | 50% किराया कटेगा | आधा पैसा कटेगा |
| 8 घंटे से कम | कोई रिफंड नहीं | पूरा पैसा डूब सकता है |
| ई-टिकट रिफंड | कैंसिल करने पर पैसा सीधे अकाउंट में आएगा | फॉर्म भरने की जरूरत नहीं |
| बोर्डिंग स्टेशन बदलाव | ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदलाव संभव | यात्रियों को अधिक सुविधा |
नया इनकम टैक्स कानून होगा लागू
कल से या इनकम टैक्स कानून लागू होगा। पुराने सिस्टम की तुलना नें इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ अलग-अलग होते थे। लेकिन इसमें बदलाव करते हुए अब केवल ‘टैक्स ईयर’ ही होगा। इसके साथ ही ITR-3 और ITR-4 भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है।

कल से होंगे ये दस बड़े बदलाव
| नंबर | बदलाव का विषय | क्या बदलेगा | आम लोगों पर असर |
|---|---|---|---|
| 3 | ग्रेच्युटी | बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी बढ़ेगी | नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट पर ज्यादा पैसा मिलेगा |
| 4 | FASTag | वार्षिक पास ₹3000 से बढ़कर ₹3075 | टोल खर्च थोड़ा बढ़ेगा |
| 5 | रेलवे टिकट नियम | 8 घंटे पहले तक ही कैंसिलेशन पर रिफंड | लेट कैंसिल करने पर पैसा नहीं मिलेगा |
| 5A | रिफंड नियम | 72 घंटे पहले: पूरा, 24-72 घंटे: 25% कट, 8-24 घंटे: 50% कट | समय पर टिकट कैंसिल करना जरूरी |
| 5B | अतिरिक्त सुविधा | 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे | यात्रियों को अधिक सुविधा |
| 6 | PAN कार्ड | सिर्फ आधार से आवेदन बंद | अन्य दस्तावेज देना जरूरी |
| 7 | क्रेडिट स्कोर | हर हफ्ते अपडेट होगा | स्कोर जल्दी अपडेट होगा |
| 8 | गोल्ड बॉन्ड टैक्स | बाजार से खरीदे बॉन्ड पर 12.5% टैक्स | निवेशकों पर टैक्स असर |
| 9 | ATM नियम | फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद चार्ज | ज्यादा उपयोग पर अतिरिक्त खर्च |
| 10 | डिजिटल पेमेंट | टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य | पेमेंट अधिक सुरक्षित होगा |
Cricket16 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket10 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket16 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews11 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar10 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news16 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri15 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket15 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026













































