Haridwar
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Bhuvan Chandra Khanduri : पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Table of Contents
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे खंडूरी ने देहरादून में अंतिम सांस ली। बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।

उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंडूरी के निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके जाने से उत्तराखंड ने एक सादगीपूर्ण, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से दी विदाई
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए देश और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। भाजपा कार्यालय में पहुंचे तमाम नेताओं ने कहा कि जनरल साहब ने मेजर जनरल रहते हुए जहां देश के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए तो वही उत्तराखंड के लिए भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
वो ईमानदार छवि और समय के बहुत पाबंद थे, तमाम विधायकों ने कहा कि उनका चला जाना प्रदेश के लिए अपूर्ण क्षति है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
- उत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
- NRK vs SS Dream11 Prediction Match 24 TNPL 2026: Pitch Report, Fantasy Tips & Playing 11
- SMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
- ग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Haridwar
हरिद्वार में SIR पर सियासी रार, फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कलेक्टरेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर सियासी घमासान हुआ। बैठक में मौजूद विपक्षी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने कथित तौर पर फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Table of Contents
बूथों पर फर्जी आपत्तियों का दावा
बैठक में पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, ममता राकेश और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने जिला प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उनकी विधानसभा के बूथ संख्या 85 और 86 में करीब 92 आपत्तियां सामने आई हैं, जिनमें से कई मतदाताओं ने खुद शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार किया है।
वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उनके क्षेत्र में 36 फर्जी शिकायतों का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आरोप लगाया कि बूथ से दूर बैठे लोग मनमाने ढंग से आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।

हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने निर्वाचन आयोग से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों के तहत होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
विपक्ष के हंगामे और आरोपों के बीच अपर जिलाधिकारी (ADM) जितेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फॉर्म-7 दाखिल करने को लेकर निर्वाचन आयोग की निर्धारित और सख्त गाइडलाइंस हैं। अगर तय सीमा से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं, तो उनका घोषणा पत्र, भौतिक सत्यापन और क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने या गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket20 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Dehradun24 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Rudraprayag21 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
Cricket15 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news20 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket20 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त






































