Breakingnews
बिग ब्रेकिंग :साउथ से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिन की जेल, पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ के मामले में है आरोपी….

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी फिल्म “पुष्पा-2” के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में उन्हें आरोपी बनाए जाने के बाद की गई। मेडिकल जांच के बाद, पुलिस ने शाम को अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
पुष्पा-2 प्रीमियर में भगदड़ के कारण महिला की मौत
तेलुगू मेगास्टार अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के हैदराबाद के संध्या थिएटर में अपनी फिल्म “पुष्पा-2” के प्रीमियर में शिरकत की। उनकी उपस्थिति के कारण एक बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। ऑटोग्राफ लेने के लिए लोग एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के दौरान कई लोग जख्मी हो गए, और एक महिला की दबकर मौत हो गई।
अदालत में पेशी और गिरफ्तारियां
भगदड़ की घटना के बाद, संध्या थिएटर के मैनेजमेंट, अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि इस मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 2 को गिरफ्तार किया गया है। सुनवाई के दौरान, बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि वे आरोपों के खिलाफ कानूनी सलाह ले रहे हैं। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पीड़ित परिवार का बयान और मदद का वादा
महिला की मौत के बाद, पीड़ित परिवार ने कहा कि वे केस वापस लेने के लिए तैयार हैं। पीड़िता के पति ने कहा, “हमें नहीं पता था कि ऐसी घटना घटित होगी, हम एक्टर से केस वापस लेने को तैयार हैं।” इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और 25 लाख रुपये की मदद का वादा किया था।
अल्लू अर्जुन की टीम ने हाईकोर्ट का रुख किया
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद, उनकी टीम ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की है।
संध्या थिएटर का लेटर और पुलिस का बयान
इस पूरे मामले में संध्या थिएटर के मैनेजमेंट का एक पत्र सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना दी थी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं, पुलिस ने दावा किया कि थिएटर ने कोई सूचना नहीं दी थी।
#AlluArjun #Pushpa2 #Hyderabad #FIR #Accident #PoliceCustody #FilmPremiere #Death #HyderabadPolice #LegalProceedings #CelebrityNews #SouthCinema #TeluguStar #FilmIndustry #CourtCase #CelebrityControversy
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Breakingnews8 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Dehradun11 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Dehradun11 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Cricket7 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Rudraprayag9 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news7 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket7 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त











































