Chamoli
डिप्टी जेलर पर बिजनौर की युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, चमोली जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू।

चमोली – जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात डिप्टी जेलर पर बिजनौर यूपी की युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में कोतवाली चमोली में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चमोली के पुरसाड़ी में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का संयुक्त कारागार है। यहां तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चमोली में तहरीर दी। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि जब डिप्टी जेलर हरिद्वार में सेवारत थे तब उनकी युवती से दोस्ती हुई थी। उनकी चमोली में तैनाती हुई तो पीड़िता का यहां भी आना-जाना रहता था। मंगलवार को भी दोपहर में वह यहां आई थी। युवती का आरोप है कि डिप्टी जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डिप्टी जेलर नईम अब्बास जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती है। अस्वस्थ होने के कारण मंगलवार रात को डिप्टी जेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह उसे लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। रात को उसने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने युवती के आरोपों को बेबुनियाद बताया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि जेलर की जांच में कीटनाशक पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। हालांकि उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है।
मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को कोतवाली चमोली में जाकर डिप्टी जेलर की शीघ्र गिरफ्तारी और निलंबन की मांग उठाई है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण, संगठन मंत्री वेद प्रकाश, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, जिला संयोजक विनोद राणा, रवि झिंक्वाण, प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल मौजूद रहे।
सर्वेश पंवार एसपी चमोली ने बताया कि पीड़िता ने डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
Chamoli
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Chamoli News : प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह भक्त लाटू देवता के दर्शन कर सकते हैं।
Table of Contents
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट
चमोली जिले के वाण गांव स्थित सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा देव नृत्य, झोड़ा-चाछड़ी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
Cricket18 hours agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Cricket17 hours agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews16 hours agoकुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
big news18 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Pauri16 hours agoपौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम
Breakingnews12 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news14 hours agoतेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …






































