big news
यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

लालकुआं में तेज रफ्तार के कारण एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। यहां तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया।
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
लालकुआं के वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय युवक इस्राईल हल्दूचौड़ की ओर से वन निगम के डिपो नम्बर 5 के सामने बाइक द्वारा एक अन्य साथी के साथ लालकुआँ की ओर को आ रहा था। तभी उसकी बाइक साइड लेने के चक्कर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की चपेट में आ गई, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
लोगों ने घटनास्थल पर किया हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही नगर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और अन्य पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को वहां से उठाया। इसके साथ ही परिवार जनों को शांत किया। सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों का का कहना है कि मृतक के छोटे भाई की भी तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। अब ऐसे बड़े भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
big news
पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान, जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?

West Bengal Election Dates : देश के पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने पंश्चिम बंगाल समेत पांचों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
Table of Contents
देश के पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमीशनर ज्ञानेश कुमार ने बताया किआगामी विधानसभा चुनावों के लिए किस राज्य में कब और कितने चरण में मतदान संपन्न होगा।
पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान
पंश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुईं हैं। बात करें पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों (West Bengal Election Dates) की तो यहां विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?
देश के कई राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें तय कर दी गई हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु में वोटिंग 23 अप्रैल को कराई जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होगा, जहां पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | मतदान की तारीख | चुनाव चरण | मतगणना की तारीख |
|---|---|---|---|
| असम | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| तमिलनाडु | 23 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| पश्चिम बंगाल | 23 अप्रैल और 29 अप्रैल | दो चरण | 4 मई |
| केरल | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
| पुडुचेरी | 9 अप्रैल | एक चरण | 4 मई |
Dehradun21 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Cricket21 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Cricket21 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 2nd T20I
big news23 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
Trending20 hours agoGudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
Pithoragarh22 hours agoपिथौरागढ़ में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान का शुभारंभ, साहसिक खेलों को बढ़ावा देेना है उद्देश्य
Haridwar21 hours agoहरिद्वार : कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण
big news24 hours agoपांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, पंश्चिम बंगाल में दो फेज में होगा मतदान, जानें किस राज्य में कब होगी वोटिंग ?







































