Dehradun
नकली दवाओं का काला कारोबार! सरकारी अस्पतालों तक पहुंच रही थी जहर की पुड़िया

देहरादून: उत्तराखंड STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए नकली दवाइयों के धंधे में शामिल चार फार्मा कंपनियों के मालिकों और प्लांट हेड्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब 1 जून को देहरादून के सेलाकुई इलाके में भारी मात्रा में नकली दवा रैपर्स, बॉक्स, लेबल और QR कोड के साथ एक शख्स को पकड़ा गया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रदीप गौड़ (जेंटिक फार्मास्यूटिकल्स), शैलेंद्र सिंह (बीएलबीके फार्मा), शिशिर सिंह (ओएक्सआई फार्मा) और तेजेंद्र कौर (केरोन लाइफ साइंसेज) शामिल हैं। ये सभी देहरादून स्थित कंपनियों के शीर्ष पदों पर कार्यरत थे।
कैसे हुआ खुलासा?
1 जून को STF ने संतोष कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास नकली दवा सामग्री मिली। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए पहले छह लोगों को दबोचा – जिनमें नवीन बंसल उर्फ अक्षय, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता और अन्य शामिल थे।
जांच में पता चला कि इन फार्मा कंपनियों ने बिना किसी वैध दस्तावेज के, सिर्फ मौखिक ऑर्डर पर, 18 लाख टैबलेट्स एक फर्जी फर्म बीचम बायोटेक (भिवाड़ी, राजस्थान) को बेच दी। ये दवाइयां स्ट्रिप्स के बिना भेजी गईं ताकि बाद में इन पर नकली ब्रांडेड स्ट्रिप्स लगाई जा सकें।
गंभीर गड़बड़ियां और सरकारी नियमों की अनदेखी
दवाइयों के बिलों में MRP “00.00” अंकित किया गया था, जो आम तौर पर सरकारी अस्पतालों की सप्लाई के लिए होता है।
नवीन बंसल उर्फ अक्षय के पास न तो कोई सरकारी टेंडर था, न ही किसी अस्पताल से सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट, फिर भी फर्जी तरीके से दवाइयों को खरीदा और ब्रांडेड पैकिंग में बेच दिया गया।
साल 2023-24 और 2024-25 के दौरान इस गिरोह ने कई बार इसी तरह दवाइयों का अवैध लेन-देन किया।
STF की बड़ी कामयाबी
अब तक STF इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। SSP STF नवनीत भुल्लर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ अन्य राज्यों से भी आपराधिक रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं।
यह मामला न केवल दवा कंपनियों की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। STF की यह कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
आगे क्या?
STF की जांच अभी जारी है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हों। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध दवाइयों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
Uttarakhand
विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले बुलाने की तैयारी है। सरकार ने इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है और शासन स्तर पर सत्र को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Table of Contents
विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू
उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, सत्र कब और कहां आयोजित किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करना है।
हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने पर सहमति बनी। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सत्र की तारीख और स्थान को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकता है सत्र
माना जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी सत्र की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

वहीं, सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से 18 सितंबर तक अपने बजट प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।
मौजूदा कार्यकाल का अंतिम मानसून सत्र
धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम मानसून सत्र होगा। ऐसे में सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से सत्र की तैयारियों को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
Dehradun
डोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत से पसरा मातम

Dehradun News : डोईवाला के कांसरो वन रेंज क्षेत्र के झबरावाला गांव में हाथी के हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
Table of Contents
डोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला
डोईवाला में हाथियों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात झबरावाला गांव में हाथी के हमले में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमील पुत्र असगर अली के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में भय का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
ग्रामीण की मौत से पसरा मातम
जानकारी के मुताबिक, जमील अपने साथी नफीस के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के खेतों के पास हाथीकुंड इलाके में अचानक एक हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखकर दोनों घबरा गए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान हाथी ने जमील को पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान जमीन ने तोड़ा दम
जमील को घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। बताया गया कि स्कूटी चला रहे नफीस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया था। अस्पताल में इलाज के दौरान जमील ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कांसरो वन रेंज के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
Dehradun
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, मेडिकल इंटर्न और खिलाड़ियों कौ सौगात, पढ़ें सभी फैसले

Dhami Cabinet Decisions : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए 10 फैसले
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब मेडिकल इंटर्न को हर महीने 25 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इससे पहले ये राशि 17 हजार रुपये निर्धारित थी।
अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ेगा
सरकारी अधिवक्ताओं के शुल्क और मानदेय की दरों के पुनर्निर्धारण को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में सरकार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

खिलाड़ियों के लिए 33 पद सृजित
कैबिनेट ने अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित करने को मंजूरी दी है। ये पद मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देने से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आया।
कुल 245 पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। इन पदों पर युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
पढ़ें कैबिनेट के सभी फैसले
- विद्युत नियामक आयोग: वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।
- कारागार विभाग: अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में शामिल करने को मंजूरी।
- विधिक माप विज्ञान: सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
- मसूरी: जीएमवीएन की पार्किंग की 972 वर्ग गज जमीन गढ़वाल सभा को देने पर मुहर।
- हरिद्वार: सलेमपुर में ईएसआई अस्पताल के लिए 15 एकड़ जमीन देने को मंजूरी।
- सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलेगा अभियान, मंत्री और प्रभारी होंगे शामिल।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Rudraprayag8 hours agoकेदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर हादसा, चीरबासा में बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत
Uttarakhand1 hour agoविधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल
Almora6 hours agoपहाड़ में इलाज की ऐसी बेबसी! 6 अस्पतालों के चक्कर, फिर मां और दोनों बच्चों की मौत






































