Uttarakhand
देवीसौड़ में बना 42 गांव को जोड़ने वाला आर्च ब्रिज के दोनों हिस्स झुक, आवाजाही पर लगी रोक।

उत्तरकाशी – विकासखंड के दिचली, गमरी पट्टी सहित टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के 42 गांव को जोड़ने वाले आर्च ब्रिज के दोनों हिस्स झुक गए हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही ही सुचारू रहेगी।

टिहरी झील पर देवीसौड़ में बने करीब 160 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का रखरखाव नहीं होने के कारण उसका डामर उखड़ गया है। वहीं पुल के दोनों हिस्सों पर भी भारी वाहनों की आवाजाही से तीन से चार इंच झुकाव आ गया है। पुल की भार क्षमता मात्र 24 टन है, लेकिन इस पर 30 टन से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही भी हो रही थी।
स्थानीय लोग लंबे समय से पुल के मरम्मतीकरण की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने आर्च पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब भारी वाहनों की आवाजाही नेरी और तुल्याड़ा की ओर से हो रही है। बता दें कि टिहरी झील बनने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की लंबी लड़ाई के बाद वर्ष 2018 में 52.75 करोड़ की लागत से इस आर्च पुल का निर्माण किया गया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए आर्च पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को फिलहाल तीन दिन के लिए रोक दिया गया है। वहीं पुल पर गाडर से वेल्डिंग कर केवल छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।
Uttarakhand
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Dehradun News : आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभाग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई विभागों ने अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं, कुछ विभागों की ओर से भेजी गई सूचियां भी अधूरी हैं।
देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के अनुसार, जनपद में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए रिजर्व कार्मिकों समेत विभिन्न निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण प्रशासन को मिला है।
तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं
कर्मचारियों का पूरा आंकड़ा नहीं मिलने से निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की अद्यतन और पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम जोगीपुरा में गुरुद्वारा साहिब के सामने अचानक लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करीब नौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में आग का तांडव, चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के ज्यादातर सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने झोपड़ियों में मौजूद विमला और लक्ष्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सफलता नहीं मिली।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक नौ झोपड़ियां और उनमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और रसोई गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान भी आ गया।

10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका
पीड़ित परिवारों के मुताबिक, उनकी सालों की मेहनत से तैयार गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। शुरुआती अनुमान में 10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
Haridwar
देव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना

Haridwar News : हरिद्वार की हर की पौड़ी हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। गंगा के घाटों पर दीप जलाकर मां गंगा की आराधना की गई। मौका था देव दीपावली का, जहां आस्था, भक्ति और दीपों की रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिला। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन में हिस्सा लिया।
Table of Contents
हजारों दीपों से जगमगाई हर की पौड़ी
धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड समेत आसपास के गंगा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों से सजे घाटों का अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मां गंगा की आराधना के साथ मनाई गई देव दीपावली
शाम ढलते ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलित कर लोगों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

देश के कोने-कोने से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु
देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु भी देव दीपावली के इस आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना था कि मां गंगा के तट पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है। इससे मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।
हजारों दीपों की जगमगाहट और मां गंगा की आराधना के बीच हरिद्वार में देव दीपावली का पर्व आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
Kotdwar23 hours agoकोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत
Breakingnews20 hours agoWhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह
Haridwar4 hours agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना
Udham Singh Nagar3 hours agoबाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान
Uttarakhand2 hours agoनिर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी







































