Dehradun
बागेश्वर में रिश्वत कांड, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी…

देहरादून: बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) द्वारा रिश्वत लेने के गंभीर आरोप पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के आदेश के बाद अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील और गरिमामयी विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है, और किसी भी स्तर पर भ्रष्ट आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की कोई शिकायत सामने आती है, तो उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गणेश जोशी ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Bribery Case, Bageshwar DSWO , Corruption Dismissal, Zero Tolerance Policy, Ganesh Joshi Action
big news
Dehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक

Dehradun Accident : देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर
Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही छह गाड़ियां एक के बाद एक से टकरा गई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज फिर मोहब्बेवाला भीषम सड़क हादसा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
राजधानी देहरादून में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहबेवाला आईएसबीटी के पास एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारण ट्रक के अंदर फंसा युवक
कार और ट्रक की टक्कर के कारण एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंस गया था। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने फंसे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बागपत निवासी जुनैद के रूप में हुई ट्रक में फंसे युवक की पहचान
कार में मौजूद लोगों को जिला पुलिस पहले ही अस्पताल भिजवा चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले

PCS Transfer Uttarakhand : उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशानिक फेरबदल देखने को मिला है। 26 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
Table of Contents
देर रात 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer)
उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया। 6 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आईएएस आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। जबकि आईएएस प्रकाश चंद्र को भी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से हटा लिया गया है।

सचिवालय सेवा के 26 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर
देर रात सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) का दायित्व वापस ले लिया गया है।

वहीं पीसीएस शिवकुमार बरनवाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से मुक्त कर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला (देहरादून) में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


Dehradun
सीएम ने PWD की मास्टर प्लान बुक को किया लांच, जानें क्या खास है इस पुस्तिका में ?

Dehradun News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 – 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
Table of Contents
सीएम ने PWD की मास्टर प्लान बुक को किया लांच
मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना सराहनीय पहल है। यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में यह मास्टर प्लान पुस्तिका अहम भूमिका निभाएगी।
राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी ते आगे बढ़ रहे
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी से गए बढ़े हैं। बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा संकल्प है कि राज्य को तय लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए और विजन के साथ विकास किया जाए।
पर्यटन हब के रूप में उभर रहा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य, पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की आवश्यकताओं को देखते हुए हम विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा यह पुस्तिका निश्चित ही राज्य को आगे बढ़ाने का विजन तय करेगी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा विकास के लिए कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है, जिसपर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स का विजन
सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट के विजन को रखा गया है। उन्होंने कहा समय की आवश्यकता अनुसार पुस्तिका में संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने बताया पुस्तिका में रोड कनेक्टिविटी इकनॉमी हब कनेक्टिविटी , ब्रिज डेवलपमेंट और सेफ्टी, सड़क सुरक्षा एवं स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन एवं पॉलिसी जैसे विभिन्न प्राथमिकताओं पर विभाग का विजन रखा गया है।
Cricket23 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction Match 26 ipl 2026 : बेंगलुरु में होगी रनों की बारिश, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट
Cricket23 hours agoNAM vs SCO Dream11 Team 3rd T20I April 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेयर्स..
Dehradun23 hours agoCM Helpline पर मिली शिकायत पर एक्शन, शिकायतकर्ता के पास पहुंचे सीएम, लापरवाही पर अपनाया कड़ा रूख
Ramnagar22 hours agoरामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप
Dehradun20 hours agoसीएम ने PWD की मास्टर प्लान बुक को किया लांच, जानें क्या खास है इस पुस्तिका में ?
Dehradun21 hours agoसीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण हो जल्द, सीएम ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
big news4 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
Cricket4 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026











































