Crime
कालसी तहसील का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नोट निगलने की कोशिश…

देहरादून/कालसी: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने कालसी तहसील के कोटी डीमोऊ क्षेत्र में तैनात पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी पर एक व्यक्ति से 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप था।
जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि पटवारी भूमि संबंधी कार्य के एवज में पीड़ित से घूस मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पटवारी ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया।
पकड़े जाने के डर से पटवारी ने नोटों को निगलने की कोशिश की, जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। तुरंत विजिलेंस टीम ने उसे उप-जिलाअस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।
विजिलेंस टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#BriberyCase #VigilanceArrest #PatwariCaughtRedHanded #CorruptioninUttarakhand #BribeMoneySwallowed
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
- रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
- आईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
- IND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
big news
आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर

Dehradun News : देहरादून की एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और दबंगई के आरोपों में घिरे एक बिल्डर पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
देहरादून में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को जिला बदर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था पुनीत अग्रवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच हुई जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर वो आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
- रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
- आईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
- IND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Cricket15 hours agoAUS-W vs SA-W Dream11 Team Match 3 T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Haridwar14 hours agoसोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews15 hours agoIMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
Cricket14 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Cricket13 hours agoIND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Haridwar13 hours agoपति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Dehradun13 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
big news12 hours agoइश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी










































