big news
दरोगा के बिगड़े बोल, ग्रामीण को दी धमकी, कबूतर बनाकर उड़ा दूंगा…, देखें वायरल वीडियो

Champawat News : चंपावत जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दरोगा के बोल बिगड़ गए। दरोगा जी ग्रामीण को कबूतर बनाकर उड़ाने की धमकी देते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
दरोगा के बिगड़े बोल ग्रामीण को दी धमकी
चंपावत जिले से ऐसी खबर सामने आ रही (Champawat News) है जो कि सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गई है। दरअसल जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। ये कार्रवाई उस वक्त विवादों में घिर गई जब चम्पावत – टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अमोडी क्षेत्र में तैनात एक दरोगा के बोल बेकाबू हो गए। दरोगा ने ग्रामीण को ही धमकी दे डाली।
तेरे को कबूतर बनाकर उड़ा दूंगा..
अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा ने ग्रामीण से अपशब्दों का प्रोयग किया और कबूतर बनाकर उड़ाने की धमकी तक दे डाली। प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीण पहले से ही नाराज थे और ऊपर से पुलिस का यह रवैया अब सवाल सीधे मित्र पुलिस की अवधारणा पर उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रविवार को चंपावत जिला प्रशासन की ओर से अमोड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब अपनी आपत्ति दर्ज कराई। तो वहां तैनात एक दरोगा ने एक ग्रामीण से कहा – यहां से हट जा, वरना तेरे को कबूतर बना दूंगा।
जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद से चंपावत की ये खबर (Champawat News) चर्चाओं का विषय बन गई है। इस वीडियो में नजर आ रहे पुलिस के व्यवहार के बाद अब लोग मित्र पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
big news
रामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आंधी-तूफान के कारण एक घर पर हल्दू का पेड़ गिर गया। जिसके चपेट में आने से एक 13 साल की किशोर की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
Table of Contents
रामनगर में घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत
नैनीताल जिले के रामनगर में रिंगौड़ा गांव में आंधी के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक तेज आंधी के कारण एक हल्दू का पेड़ रिंगौड़ा निवासी प्रकाश उपाध्याय के घर के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 13 साल का बेटा कार्तिक उपाध्याय की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
देर रात घर में सो रहा था परिवार अचानक गिरा पेड़
बताया जा रहा है कि देर रात परिवार घर के अंदर सो रहा था। तभी तेज तूफान के कारण एक विशालकाय हल्दू का पेड़ अचानक उनके घर के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से कार्तिक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2012 से पेड़ काटने की हो रही थी मांग
ग्रामीणों के अनुसार, जिस पेड़ के गिरने से यह दुर्घटना हुई, उसके खतरे को लेकर वर्ष 2012 से ही वन विभाग को कई बार लिखित रूप में सूचित किया गया था। लोगों ने पेड़ को हटाने या उसकी छंटाई करने की मांग भी उठाई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कदम उठाए जाते, तो इस दुखद हादसे को रोका जा सकता था।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
Cricket10 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
big news9 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Dehradun8 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
big news12 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather10 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Cricket6 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand4 hours agoKEDARNATH YATRA 2026 को लेकर बड़ी खबर, दर्शन के लिए देना होगा सर्टिफिकेट, गैर सनातनियों पर ये अपडेट…





































