Festival
दीपों से जगमगा उठे चारधाम, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने मनाया भव्य दीपोत्सव l

बीकेटीसी ने दिवाली के अवसर पर बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

देशभर में दिवाली की धूमधाम के बीच, उत्तराखंड के चारधाम में भी विशेष धार्मिक आयोजनों की रौनक देखने को मिली। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भगवान राम की नगरी अयोध्या में 5.26 लाख दीप जलाकर ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनने की ख़ुशियाँ मनाई गईं।
बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव:
दीपावली के दिन, बदरीनाथ धाम में 11,000 दीपों से मंदिर परिसर को सजाया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया, जिसमें माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के साथ-साथ भगवान बदरी विशाल के खजाने की भी पूजा की गई। इस दौरान 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया और घी के दीपों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया। सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के बीच, श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
केदारनाथ में दीपोत्सव:
केदारनाथ धाम में भी दीपावली के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया और रंग-बिरंगे दीपों से मंदिर परिसर को रोशन किया गया। बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से यह दीपोत्सव कार्यक्रम 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
चारधाम के कपाट बंद की तिथियाँ:
चारधाम यात्रा के समापन की तिथियाँ निम्नलिखित हैं:
गंगोत्री धाम: 22 अक्टूबर 2025, सुबह 11:36 बजे
केदारनाथ धाम: 23 अक्टूबर 2025, सुबह 8:30 बजे
यमुनोत्री धाम: 23 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:30 बजे
बदरीनाथ धाम: 25 नवंबर 2025
Dehradun
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति

Dehradun News : देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग सारे मनमुटाव भुलाकर रंगों के इस त्यौहार को मना रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने कहा है कि होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।
Uttarakhand
Happy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें

Happy Holi 2026 : रंगों का त्योहार कहलाने वाला पावन पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे रंगों की फुहार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में रंगो और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं और लोग खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह
खुशियों के त्यौहार होली को लेकर जगह-जगह होली मिलन समारोह, फूलों की होली, खड़ी होली, बैठी होली सहित अनेक प्रकार के आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव त्योहार होली मना रहे हैं। तो वही देश भर के बाजारों में भी दुकानें अनेक प्रकार के रंगों और पिचकारियों से सजी हुई हैं। जिनको खरीदने के लिए दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

होली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार
होली के पर्व की तैयारियों के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं और पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बाजारों मे चहल पहल बरकरार है और लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में होली की धूम मची है।
रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
बाजार में दुकान भी तरह-तरह के रंगों और पिचकारियों से सज धज कर दुकाने दुल्हन की तरह आकर्षण का केंद्र बनी है। जिससे प्रभावित होकर लोग अनेक प्रकार के रंग पिचकरियों सहित तमाम चीजें खरीद रहे हैं। जिस कारण दुकानदारों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और बाजार में लगी लोगों की भीड़ बाजार को गुलजार कर रही है।
Dehradun
खुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली

Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार होली के पर्व पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। सीएम धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
Table of Contents
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार पर हर प्रदेशवासी के जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की रफ्तार को लगातार गति दे रहा है।
उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में आ रहा है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक उत्तराखंड का समुचित विकास न हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
Cricket11 hours agoLIO vs WAR Dream11 Prediction: आज के मैच की संभावित टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स..
Breakingnews9 hours agoबजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज, सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा
Haridwar12 hours agoकल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे को लेकर हरिद्वार में रूट डायवर्जन प्लान जारी
big news10 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें हर जानकारी
Tehri Garhwal4 hours ago”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
big news3 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
Almora11 hours agoरानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार







































