big news
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मेडिकल रिलीफ पोस्ट की बढ़ाई जाएगी संख्या

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसे देखते हुए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्र6 धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार हेल्थ व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। पिछले साल चारधाम रोड पर 24 मेडिकल रिलीफ कैंप आयोजित किए गए थे। इस बार मेडिकल रिलीफ कैंप को और बढ़ाया जाएगा।
यमुनोत्री और केदारनाथ पैदल मार्गों पर रहेगा फोकस
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि खासतौर पर यमुनोत्री और केदारनाथ पैदल मार्गों पर इसको लेकर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि डेथ रेट को कम किया जा सके। ये स्क्रीनिंग ज्यादातर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों की की जाएगी।

भारत सरकार से भी की जा रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि भारत सरकार से मिलने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों पर भी ज्यादा फोकस रहेगा। क्योंकि उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है।
ऐसे में इंटर स्टेट डॉक्टर को यदि हम चार धाम मार्गों पर लगाया जाता हैं तो जिले की पब्लिक सफर करती है। ऐसे में प्राइवेट कॉलेज और भारत सरकार से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गंभीर रूप से बीमार हैं या लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
उत्तराखंड में गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन तबादलों के दौरान विभाग में बड़ी संख्या में बीमार शिक्षकों की सूची होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर ये जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती से हटकर अन्य स्कूलों या दफ्तरों में जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ अन्य विभागों में भी काम कर रहे हैं।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
big news
खटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव

Khatima News : खटीमा में बाघ का आतंक, मवेशियों को चराने गई बुजुर्ग को बनाया शिकार
Khatima News : खटीमा में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
खटीमा में सुरई वन रेंज में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 71वर्षीय गोपुली देवी हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने घसीटकर झाड़ी के अंदर ले गया।
मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी बुजुर्ग महिला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी साथ मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग का शव जंगल के बीच झाड़ियों से बरामद किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओ ने दिए इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश
खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा और सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृत महिला के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंम मच गया है।
Cricket21 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun21 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket15 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Cricket21 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news21 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
big news15 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar20 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath14 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप






































