Dehradun
जम्मू-कश्मीर में गरजे मुख्यमंत्री धामी, पीएम मोदी की बदोलत कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं कांग्रेस के शहजादे !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र की भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है: धामी
अब किसी में पत्थरबाजी करने की नही है हिम्मत: धामी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को साम्बा, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

हजारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साम्बा की वीर धरती ने मां भारती की सेवा में कई वीर सपूतों को दिया है। उन्होंने वीरों की भूमि साम्बा को नमन करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया भारी बहुमत से विजय होंगे। यह चुनाव जम्मू कश्मीर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का चुनाव है। उन्होने जनता से आगामी 1 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक देश, एक विधान और एक निशान की कल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर एकीकृत भारत के सपने को अंजाम तक पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा जब-जब भाजपा ने धारा 370 समाप्त करने के लिए आवाज उठाई तो इसका विरोध हुआ। लेकिन 05 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने से पहले पत्थरबाज, आतंकवादी कश्मीर में हावी थे। इन लोगों ने लगातार देश की तरक्की रोकने का कार्य किया है। पर केंद्र की भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। आज जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं पूर्ण रूप से बंद है। अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के लोग दो झंडे, दो संविधान के नीचे नहीं बल्कि तिरंगे के नीचे, बाबा अंबेडकर के संविधान के आधार पर मतदान करेंगे। पहले कश्मीर में 10 प्रतिशत मतदान होता था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में यह बढ़कर 58 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास की नई राह खुली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अनेक कार्य हो रहे है। आज घाटी में आईआईटी, आईआईएम के साथ ही कई कॉलेज का निर्माण हुआ है। 25000 करोड़ की लागत से अनेक हाइड्रो प्रोजेक्ट पर कार्य गतिमान है। अब युवाओं के हाथ में हथियार नहीं हुनर है। 2019 से बाद से 30 हजार युवाओं को रोजगार मिल चुका है एवं 70 हजार करोड़ का विदेशी निवेश बढ़ा है। जिसमे 5 बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू हो चुके हैं। आईटी पार्क का निर्माण कार्य जारी है। उद्यान रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच होने के बाद 1.5 लाख एमएसएमई यूनिट खोली गई हैं। आज प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता में जम्मू कश्मीर का विकास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बाबा अमरनाथ की यात्रा के समय आतंकवाद का साया होता था लेकिन अब पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए हैं। यह नया जम्मू कश्मीर है, जिसका हमें लंबे समय से इंतजार रहा है। आज लाल चौक में भारत का झंडा बुलंद रहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आने वाले सालों में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर बड़ी घटना पर पूरी दुनिया आज भारत के रुख का इंतजार करती है। जो पाकिस्तान हमें आंखे दिखाता था, आज भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। बीते 10 वर्षो में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन गृहमंत्री को कश्मीर में आने से डर लगता था। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के लोग कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ व्यापार और वार्ता शुरू कर देना चाहिए। आतंकवादियों, अलगावादियों पत्थरबाजों को छोड़ देना चाहिए। उनकी सोच देश विरोधी सोच है। उन्होंने कहा जनता में जितनी ऊर्जा, जोश और उत्साह है। ये जोश रुकना नहीं चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया, अमर सिंह, विनय रोहिला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Dehradun
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

Dehradun News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
Table of Contents
कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी
कल होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र, युवा और अभिभावक इसमें शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े अपने विचार, समस्याएं और सुझाव सीधे राहुल गांधी के सामने रख सकें। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, रोजगार के अवसर, युवाओं का पलायन और करियर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में छात्रों को बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस का मानना है कि इस संवाद के माध्यम से युवाओं की आवाज को व्यापक स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

गोदियाल ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से छात्रों और अभिभावकों के आने की लगातार जानकारी मिल रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां छात्रों की बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
- देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Zim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
- Sophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
- प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
big news
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर

Dehradun News : देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी कथित प्रेमिका को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा है।
Table of Contents
देहरादून में BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
देहरादून में एक बीएसएफ जवान ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल युवक का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवान ने खुद भी खाया जहर
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उस समय मिली जब आरोपी जवान की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन साझा की है और बताया है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा खुद भी जहर खा लिया है।
प्रेमिका की मौत, जवान को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में 38 वर्षीय बीएसएफ जवान, जो मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन का रहने वाला है, अचेत अवस्था में मिला। वहीं, 40 वर्षीय महिला, जो गूलरघाटी (नकरौंदा क्षेत्र) की निवासी थी, मृत अवस्था में पाई गई।
पुलिस ने घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी पर घर आया बीएसएफ जवान पिछले दो दिनों से महिला के साथ उसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।
मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और आरोपी जवान के बीच लंबे समय से संबंध थे, जिसकी जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि इसी विवाद के चलते जवान ने महिला को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली में आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उस से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां और कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
Cricket13 hours agoSophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
Cricket20 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction 2nd ODI 2026: बेस्ट Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
big news14 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Champawat15 hours agoharela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र
Breakingnews14 hours agoसिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत
Cricket10 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Breakingnews9 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun7 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद





































