Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर पिथौरागढ़ के मंदिर में अखंड रामायण पाठ का वर्चुअली किया संबोधन…

देहरादून: रामनवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली संबोधित किया |
प्रदेश वासियो को राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु श्रीराम से समस्त उत्तराखंड वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की |
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामायण कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का दर्पण है, मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म का पथप्रदर्शक है।भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत का त्याग, हनुमान जी की भक्ति — ये सभी आदर्श हमें सदाचरण की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामायण जैसे पवित्र धर्म ग्रंथो के अखंड पाठ के आयोजन हमारी आत्मा को शुद्ध करने के साथ- साथ वातावरण को सात्त्विक बनाने और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दूसरी बार रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसे प्रधान सेवक मिले हैं जिनके अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ है।
समस्त प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रभु श्री राम के आदर्शों को स्वयं में धारण कर समाज में ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ रहने का संकल्प ले।
#UttarakhandCMPushkarSinghDhami #RamNavamivirtualaddress #PithoragarhKothgyaadiTemple #AkhandaRamayanPath #ShriRamIdeals
Dehradun
देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में 14 अगस्त को सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
भूस्खलन और त्वरित बाढ़ की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील और आपदा-प्रवण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को हालात पर करीबी नजर बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर: धामी सरकार में सुबोध उनियाल को मिली नई और अहम जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। नई जिम्मेदारी के तहत सुबोध उनियाल अब विधानसभा में सरकार के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सुबोध उनियाल पहले से ही प्रदेश में अपने सक्रिय कार्य और लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से सरकार की विधायी कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी।
Dehradun
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के 5 जिलों में कल भी रहेंगे स्कूल बंद !

देहरादून: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के पांच जिलों में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बागेश्वर, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिला अधिकारियों ने आदेश जारी किया है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सड़क हादसों और जलभराव की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana1 year agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews2 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Accident2 years agoधू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो





















































