Breakingnews
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का हुआ गठन, इन 9 विधायकों ने ली शपथ।

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का आज गठन हो गया है। सीएम ने अपनी कैबिनेट में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया। सीएम ने राज्यपाल भवन में नौ कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा की, जिसके बाद सभी विधायकों ने बारी-बारी से शपथ ली।

इन 9 विधायकों ने ली शपथ
- इस बीच भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।
- भाजपा विधायक रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े ने भी शपथ ले ली है।
सरगुजा से सबसे ज्यादा मंत्री
सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा मंत्री बने हैं, जिसके सीएम खुद शामिल हैं। इस संभाग से मुख्यमंत्री साय, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इस बार सरगुजा संभाग से सभी 14 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
विधायक लक्ष्मी राजवाड़े का आया बयान
मंत्री पद की शपथ लेने से पहले भाजपा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ने मेरे जैसी छोटी पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया, मुझे खुशी है कि मैं सिर्फ भटगांव विधानसभा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के निर्देशानुसार काम करूंगी।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ मंत्रियों के अलावा बाकी मंत्रियों को भी जल्द शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गवर्नर हाउस में हमारे मंत्रिमंडल के नये सदस्य शपथ ले रहे हैं, जिनकों बाद में जिम्मेदारी दी जाएगी।
इससे पहले 17 दिसंबर को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट गठन में सोशल इंजीनियरिंग और बंटवारे को तरजीह दी गई थी। इसके साथ ही चुनावी घोषणापत्र और पार्टी के एजेंडे को लेकर भी गहन चर्चा हुई।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Cricket6 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Breakingnews5 hours agoमसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
big news5 hours agoNEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
Job5 hours agoDSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी
big news3 hours agoउत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
Cricket3 hours agoIND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
Dehradun24 minutes agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार









































