Dehradun
सीएम धामी और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ने दून एयरपोर्ट के फेज 2 टर्मिनल का किया शुभारंभ, 10 गुना बढ़ी यात्री क्षमता।

देहरादून – दून एयरपोर्ट के फेज 2 टर्मिनल का सीएम धामी ने और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पहुंचे जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े। द्वितीय चरण में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के टर्मिनल का 14 हजार वर्ग मीटर विस्तार किया गया। अब एयटरपोर्ट के टर्मिनल का कुल विस्तार 42 हजार वर्ग मीटर में हो चुका है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट का टर्मिनल दो चरणों में 486 करोड़ की लागत से बना है। अब एयरपोर्ट की यात्री क्षमता पहले के मुकाबले करीब 10 गुना बढ़ जाएगी।

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ”यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देवभूमि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। देहरादून एयरपोर्ट का एक लंबा इतिहास है। 2004 में देहरादून केवल तीन से जुड़ा शहर था। और अब यह पूरे भारत के 13 शहरों से जुड़ गया है। कहा कि हमने पीएम मोदी के ‘विकास और विरासत’, ‘समृद्धि और संस्कृति’ के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करने की कोशिश की है।
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मंत्रालय द्वारा पिथौरागढ़-हिंडन हवाई सेवा के लिए कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के लिए हेलीकॉप्टर की देश में उत्तराखण्ड से शुरूआत की जा रही है। एम्स ऋषिकेश मंड इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जायेगी। 150 किलोमीटर के दायरे के अन्तर्गत हेलीकॉप्टर द्वारा मरीजों को लाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से उत्तराखण्ड के अन्य स्थानों को मुख्यमंत्री की सहायता से और तेजी से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में तीन एयरपोर्ट देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ विकसित करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 2014 में मात्र एक हेलीपोर्ट था। जो अब 10 हो चुके हैं, उड़ान 5.0 योजना तक राज्य में 21 हेलीपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Dehradun
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज
मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है।

सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
big news
Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Uttarakhand mausam update : उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट होने के आसार हैं। इसका मुख्य कारण, तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून( IMD Dehradun ) ने राज्य के तीन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग की तरफ से 13 दिसंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand mausam update: इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावनाएं
मौसम विभाग देहरादून ( IMD Dehradun ) की तरफ से उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिले समेत कुमाऊं के पिथौरागढ़ में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। जबकि निचले इलाकों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद राज्य में शीत लहर बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही हैं।
IMD Dehradun: 13 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग की और से 13 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक भी मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
प्रदेश की राजधानी देहरादून में इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान देहरादून के सामान ही 9° डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। इसके आलावा काशीपुर का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस है। कुमाऊं का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हल्द्वानी में भी तापमान राजधानी देहरादून जितना ही है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11° सेल्सियस है।
FAQs
देहरादून में आज का तापमान कितना है?
देहरादून का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया जा रहा है।
हरिद्वार का तापमान कितना है?
हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 9°C है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
पिथौरागढ़ में बर्फबारी कब होगी ?
IMD के अनुसार पिथौरागढ़ में आज 3200 मी. के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में तेज गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में तापमान कब से गिरना शुरू होगा?
उत्तराखंड में आज से तापमान में भारी गिरावट शुरू होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।
हल्द्वानी का मौसम कैसा है?
हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 11°C है। यहां ठंड लगातार बढ़ रही है।
Dehradun
सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने मुलाकात कर फ्लैग लगाया।
देशभर में मना जा रहा सशस्त्र सेना झंडा दिवस
देशभर में आज सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देहरादून में लोक भवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास श्याम सिंह ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात कर उन्हें फ्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने दी सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है और हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों की अधिक से अधिक सहायता की जाए।
big news22 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news5 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri2 hours agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
uttarakhand weather3 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand2 hours agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…
धर्म-कर्म1 hour agoवृषभ राशिफल 9 दिसंबर 2025 : इस राशि के जातक आज रहें सावधान, वरना हो सकता है नुकसान





































