Pithauragarh
सीएम धामी ने डीडीहाट में प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में की जनसभा, कांग्रेस पर हमला कहा कोई टिकट तक लेने को नहीं था तैयार।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील जनता से की।

इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जो यह जिम्मेदारी मिली है वह आप सभी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं और इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए हैं। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े मार्जिन से प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड की पाँच की पाँच सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ण रूप से स्पष्ट है, यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास का, उत्तराखंड की महिलाओं के विकास का, युवाओं के लिए संभावनाओं से भरे आकाश का। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी।
हमने समान नागरिक सहिंता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है। इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन नि:शुल्क सिलिंडर दिए जा रहे हैं, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है।
मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री जी आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है।
उन्होंने कहा मि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।
Pithoragarh
उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

pithoragarh News : मध्य एशिया में तनाव के चलते भारत में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इसका असर उत्तराखंड भी में देखने को मिल रहा है। लोग गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगाए नजर आ रहे हैं। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी (Gas Cylinder Home Delivery)अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर हुई बैठक
पिथौरागढ़ जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण व्यवस्था के संबंध में होटल एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों को शासन स्तर पर आयोजित बैठकों में रखा जाएगा। आवश्यक कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य
जिलाधिकारी ने बुकिंग गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप (Gas Cylinder Home Delivery)से सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद फोन कर उनके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए। जिससे लंबी कतारों और अनावश्यक भीड़ की स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक उपभोक्ता को घर पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भोजनालयों में स्टाफ के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग
प्रतिनिधियों द्वारा नगर क्षेत्र में कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और होटल व भोजनालयों में कार्यरत स्टाफ के भोजन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। बैठक में प्रतिदिन की स्थिति की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक
जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति निरंतर जारी है। उन्होंने आगे बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के संबंध में शासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के प्रबंधकों से समन्वय कर कुछ दिनों के लिए गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लंबित मांग को शीघ्र पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने जनता से प्रशासन को सहयोग करने की व धैर्य रखने की अपील है।
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अगर किसी को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या या सुझाव हो तो वह टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक टोल फ्री नंबर पर कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4 शिकायतें 12 मार्च तथा 3 शिकायतें 13 मार्च को प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदार और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न ना हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Accident
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

PITHORAGARH: खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF बरामद किया शव
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH: उत्तराखंड के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर चेसर क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें- पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के चेसर क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना गुरूवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को दी गई. जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर जा कर टीम ने देखा कि युवक 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जंगली जानवर से बचने के लिए खम्बे पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई मौत
SDRF ने बाहर निकाला शव
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद शव जिला पुलिस को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पिथौरागढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है. मृतक की शिनाख्त –
- नाम – दिग्विजय चंद
- पिता का नाम – अशोक चंद
- उम्र – 32 वर्ष
- निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़
के रूप में की गई है. हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
Cricket23 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
Cricket22 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st ODI 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand15 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Nainital21 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
National17 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
Uttarakhand14 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
Uttarakhand20 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण






































