Dehradun
सीएम धामी ने सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोले देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब हम आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के विभाजन का भी हमने दुःख सहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कारण सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए भारत दो टुकड़ों में विभक्त हुआ। लाखों लोग इधर से उधर हुए उनका घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं। भारत के लिए यह घटना किसी विभीषिका से कम नहीं थी। वर्ष 2021 में इसी दर्द को याद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिन मनाया जा रहा है, जिससे हम अपने उन लाखों सेनानियों व परिवारजनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन उन सभी सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत माँ के लिए बलिदान दिया। भारत के बंटवारे ने सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्र कराने वाले और देश के विभाजन की यातनाएं झेलने वाले मां भारती के प्रत्येक सपूत के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका की पीड़ा सह चुके लोग प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में सहयोगी बने हैं। देश विभाजन के समय हुई दर्दनाक हिंसक घटनाओं ने मानवता को ही शर्मसार नहीं किया बल्कि हिंसा का वह अमानवीय तांडव कभी न भरने वाला घाव दे गया, जिसकी टीस आज भी हमें महसूस होती है। यह दिवस हमारी भावी पीढ़ी को इतिहास की उस विभीषिका से परिचित कराता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले वर्ष रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उन्होने विभाजन का दश झेलने वालो की स्मृति भी विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक बनाये जाने की घोषणा की थी जिस पर कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने विभाजन की विभीषिका को इतिहास का काला अध्याय तथा दुनिया का सबसे बडा विभाजन बताते हुऐ कहा कि 10 लाख में अधिक लोगों ने अपनी जान गवाकर विभाजन के साथ विस्थापना का दर्द झेला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947, 1971 के बाद आज फिर बांगलादेश की घटना लोगो के लिये पलायन के लिये मजबूर कर रही है। आज हम सबको बांगलादेश के हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की चिन्ता करनी है। किन्तु देश में छोटी छोटी घटनाओं पर विरोध करने तथा मानवाधिकार का रोना रोने वाले न जाने कहा खो गये हैं, वे सीन से ही गायब हो गये हैं। यह अवसर सजग और सतर्क रहने के साथ ऐसे ढोंगियों से सतर्क रहने का भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन का पीड़ा झेलने वालों ने अपनी प्रबल इच्छा शक्ति तथा कौशल के बल पर देश व प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है। उनका यह योगदान अविस्मरणीय है। उन्होने दिखाया है कि प्रबल इच्छा शक्ति के बल पर क्या कुछ नही किया जा सकता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभाजन विभीषिका से संबंधित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ देवेन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्रवास डाबर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिधार्त अग्रवाल, उद्यमी राकेश ओबेराय, तथा अपने बचपन में विभाजन की विभीषिका का सामना करने वाले डॉ कुलदिप दत्त, तथा किशन लाल बिज ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री नेश अग्रवाल, अनिल गोयल, संतोश नागपाल, डी.एस.मान, नीरज कोहली सहित बडी संख्या में विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोग तथा समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dehradun
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस

Dehradun News : देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित एक बैंक शाखा में लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी बैंक कर्मचारी है। आरोप है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाई और 18 मार्च को रकम दूसरे बैंक खाते में जमा कराई।
पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहरू कॉलोनी शाखा के बैंक मैनेजर ने दूसरे बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पत्नी ने संयुक्त बैंक लॉकर से अपने और बेटे के आभूषण निकलवाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के गहने भी लॉकर से गायब हो गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गायब हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकर खोलने के दौरान बैंक मैनेजर भी मौजूद थे। साथ ही लॉकर संचालन से जुड़े दस्तावेजों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बदलाव किए गए।
दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप
शिकायत में लॉकर संचालन की श्रेणी को कथित तौर पर बदलकर ‘Anyone or Survivor’ किए जाने और बैंक के कुछ दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें इन बदलावों की जानकारी बाद में आरटीआई के जरिए मिले दस्तावेजों से हुई।
मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को बैंक मैनेजर, शिकायतकर्ता की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई है।
Uttarakhand
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Dehradun News : आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभाग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई विभागों ने अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं, कुछ विभागों की ओर से भेजी गई सूचियां भी अधूरी हैं।
देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के अनुसार, जनपद में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए रिजर्व कार्मिकों समेत विभिन्न निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण प्रशासन को मिला है।
तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं
कर्मचारियों का पूरा आंकड़ा नहीं मिलने से निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की अद्यतन और पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Roorkee22 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National19 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli18 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Chamoli21 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Bageshwar16 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Tehri Garhwal15 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार







































