Haldwani
सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार, महामंडलेश्वर राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर जाना उनका कुशलक्षेम।

Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket13 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news9 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
Cricket11 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
big news11 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
big news11 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Breakingnews13 hours agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news14 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
big news8 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल







































