Breakingnews
सीएम धामी की बढ़ती पकड़, अब दिल्ली चुनाव में भाजपा के बने स्टार प्रचारक…

देहरादून – दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। भाजपा के इस कदम को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ मुकाबले की तैयारी को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, जो अपनी नीति और विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं, दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली में उत्तराखंड के प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है, और धामी की छवि और लोकप्रियता उन्हें भाजपा का मजबूत चेहरा बनाती है।
धामी का चुनावी प्रचार दिल्ली में उनके कनेक्शन और जनता के साथ संवाद की ताकत को दर्शाता है। वे अक्सर उत्तराखंड के विकास कार्यों को दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडी समुदाय से साझा करते हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की यह छवि पार्टी के लिए दिल्ली चुनाव में एक महत्वपूर्ण रणनीति साबित हो सकती है, क्योंकि हर चुनाव में उनकी प्रचार में बड़ी डिमांड रही है। उनका नेतृत्व भाजपा के लिए दिल्ली में एक सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
भा.ज.पा. के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ धामी का नाम लिस्ट में होने से पार्टी को दिल्ली में अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है।
#DelhiElection2025 #BJPStarCampaigners #PushkarSinghDhami #UttarakhandCM #BJPDelhiCampaign #DelhiVoters #UttarakhandInDelhi #ElectionStrategy #BJPLeadership #DelhiPolls
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री

Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है और नवनियुक्ति मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।

लंबे समय से हो रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
बता दें कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इतंजार विधायक कर रहे थे। कैबिनेट विस्तार ना होने के कारण विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था। चार सालों के इंतजार के बाद ही सही लेकिन कैबिनेट के पांचों रिक्त पदों को भर दिया गया है।
2027 चुनावों से पहले इसे माना जा रहा मास्टर स्टोक
साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार को धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कैबिनेट के खाली पदों को भरने के साथ ही धामी सरकार ने विपक्ष के सवालों पर भी विराम लगा दिया है।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Cricket20 hours agoन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला 2026 , जानिए आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू…
big news17 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
Cricket20 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026 (20-03-2026)
uttarakhand weather23 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
Dehradun23 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
Cricket24 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..
big news22 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
Breakingnews1 hour agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ










































