Haridwar
सीएम धामी का अनोखा अंदाज: मैदान में उतरकर खेली हॉकी, दिखाया खेलों के प्रति अपार प्रेम !

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत हरिद्वार में आयोजित हॉकी मैच का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम धामी ने खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में अब विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि राज्य के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

सीएम धामी के साथ मैदान पर बिताए गए क्षणों से हॉकी खिलाड़ी बेहद उत्साहित नजर आए। खिलाड़ियों ने सीएम धामी के साथ तस्वीरें खिंचवाने और उनसे मिलने का भरपूर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने खेलों के प्रति अपनी रुचि का परिचय देते हुए हॉकी खेली। इस अनोखे अंदाज से उन्होंने यह संदेश दिया कि खेलों में भागीदारी और युवा खिलाड़ियों से संवाद उनकी प्राथमिकता है। सीएम धामी का यह कदम न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने वाला था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे खेलों के प्रति अपने व्यक्तिगत जुड़ाव को महत्व देते हैं।
#CMDhamiuniquestyle, #HockeymatchCMDhami, #Uttarakhandsportsdevelopment, #CMDhamisportsinterest, #CMDhamihockeygame
Haridwar
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मिली अज्ञात लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी की बेटी और उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।
Table of Contents
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिला था। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका महिला विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि बेटी अपनी मां को मंदिर ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में लेकर गई। रास्ते में उसने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से महिला का गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया, लेकिन शव नहर में बहने के बजाय किनारे पर ही अटक गया।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Cricket23 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket18 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
big news23 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket23 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
Dehradun19 hours agoरक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
Cricket18 hours agoNRK vs SS Dream11 Prediction Match 24 TNPL 2026: Pitch Report, Fantasy Tips & Playing 11






































