Dehradun
किसानों के समर्थन में सीएम हरीश रावत बैठे मौन उपवास पर।

देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर आज बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ किसान भी मौजूद रहे।

हरीश रावत ने कहा कि जब इंवेस्टर्स समिट के लिए अडानी, अंबानी, जैसे बड़े-बड़े अरबपति देहरादून आ रहे हैं तो कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना चाहेगी। उत्तराखंड का किसान पस्त हाल है।
Uttarakhand
दून पुलिस ने वीकेंड पर लागू किया विशेष ट्रैफ़िक प्लान, 5 सुपर जोन, 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा…

देहरादून: आप इस वीकेंड 9-10 मईको पहाड़ों की रानी मसूरी या योग नगरी ऋषिकेश की वादियों में समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यटकों की भारी आमद और संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए देहरादून पुलिस ने एक अभूतपूर्व और ठोस यातायात मास्टर प्लान तैयार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशन में तैयार इस योजना के तहत पूरे रूट को 05 सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 180 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे, जबकि 03 विशेष ड्रोन टीमें आसमान से ट्रैफिक की हर हलचल पर पैनी नजर रखेंगी।
प्रमुख रूट और डायवर्जन: कहाँ से जाएँ और कहाँ से बचें?
1. दिल्ली-सहारनपुर से मसूरी का रास्ता: मैदानी राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, यूपी) से आने वाले पर्यटकों के लिए दो विकल्प रखे गए हैं:
- प्लान A: आशारोड़ी (डाटकाली) से होते हुए ISBT, शिमला बाईपास, बल्लूपुर और कुठालगेट के रास्ते मसूरी।
- प्लान B (भीड़ बढ़ने पर): यदि शहर में दबाव बढ़ता है, तो वाहनों को बीजापुर गांव और किमाड़ी-हाथीपांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। यह मार्ग सुंदर तो है, लेकिन संकरा है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
2. ऋषिकेश/हरिद्वार से मसूरी का रास्ता: इन वाहनों को शहर के मुख्य ट्रैफिक से बचाकर थानो रोड, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क होते हुए सीधे कुठालगेट भेजा जाएगा।
3. चकराता जाने वालों के लिए: एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शिमला बाईपास और नया गांव होते हुए न्यू देहरादून-पोंटा फ्लाई ओवर के रास्ते चकराता की ओर जा सकेंगे।
मसूरी और ऋषिकेश में पार्किंग की ‘ABC’ रणनीति
पुलिस ने मसूरी के लिए तीन चरणों वाला प्लान बनाया है।
- प्लान A: जब तक पार्किंग खाली है, वाहन सीधे टाउन हॉल या पिक्चर पैलेस जा सकेंगे।
- प्लान B: जैसे ही पार्किंग 90% फुल होगी, वाहनों को किंग क्रेग पर रोक दिया जाएगा। यहाँ से आप टैक्सी का उपयोग कर सकेंगे।
- प्लान C: अत्यधिक भीड़ होने पर वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव की ओर डायवर्ट कर वहीं पार्क कराया जाएगा।
ऋषिकेश में भी इसी तरह Plan A, B और C लागू रहेंगे। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर चौकी और भद्रकाली बाईपास से तपोवन की ओर भेजा जाएगा।
शहर के भीतर का हाल (मॉल और पर्यटन स्थल)
- पेसिफिक और सेन्ट्रियो मॉल: यदि इन मॉल्स के पास जाम लगता है, तो पुलिस तुरंत डायवर्जन लागू करेगी। मॉल जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक आंतरिक मार्गों (कैनाल रोड या बिंदाल) का उपयोग करना होगा।
- गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा: यहाँ क्षमता से अधिक वाहन होने पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक को मालदेवता रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
पर्यटकों के लिए जरूरी एडवाइजरी
- नो पार्किंग में खतरा: यदि आपने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया, तो ट्रैफिक क्रेन उसे तुरंत उठा लेगी।
- धैर्य और संयम: पहाड़ी रास्तों पर अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें।
- अपडेट रहें: यात्रा शुरू करने से पहले देहरादून पुलिस के सोशल मीडिया पेज जरूर चेक करें।
- आपातकालीन सेवाएँ: एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए मार्ग हमेशा खुला रहेगा।
देहरादून पुलिस की इस मुस्तैदी का उद्देश्य आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना है। नियमों का पालन करें और देवभूमि की सुंदरता का आनंद लें!
Uttarakhand
Dehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
देहरादून में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार दुबई से संचालित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून पुलिस और एसटीएफ द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बसंत विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून और एसएसपी एसटीएफ द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 07 मई 2026 की रात बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में किराये के फ्लैट में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाते थे।
पुलिस ने मौके से 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बसंत विहार में धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। एप के यूजर आईडी और पासवर्ड उन्हें सुमित यादव नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे, जो दिल्ली-गुड़गांव में रहता है। सुमित यादव को यह एक्सेस दुबई से प्राप्त होता था।
अभियुक्तों ने बताया कि वे सट्टा खेलने वालों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर उनके खातों में पैसे जमा कराने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाते थे। पुलिस को कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनमें पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। इन खातों की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि ऋषि विहार स्थित फ्लैट अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहम्मदपुर इमलीखेड़ा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार का है। यह फ्लैट सुमित यादव द्वारा अभियुक्तों को किराये पर दिलवाया गया था। पुलिस के अनुसार सुमित यादव पूर्व में महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। महादेव एप के भारत में प्रतिबंधित होने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप पर काम शुरू किया।
पुलिस को जानकारी मिली है कि महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप दोनों का संचालन दुबई से किया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुनील शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप गुप्ता निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार
- अकरंद शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
बरामदगी
- 03 लैपटॉप
- 17 मोबाइल फोन
- 22 एटीएम कार्ड
- एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन
- ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री
Uttarakhand
Doiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….

Doiwala News : ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 अभियुक्तों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दिनांक 07/05/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के सुसवा नदी के पास ग्राम खैरी से 02 अभियुक्तो (1) मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली थाना क्लेमनटाऊन देहरादून उम्र-43 वर्ष (2) केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-55 वर्ष को ताश के पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 5200/- नगद व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया, मौके पर अभियुक्तगण की स्कूटी सं0- UK07BF-6322 को चैक करते हुए कागजो में त्रुटि पाये जाने पर उसे नियमानुसार एमवी एक्ट मे सीज करते हुए दोनों अभियुक्तो के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 145/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली, थाना क्लेमनटाऊन, देहरादून, उम्र-43 वर्ष
2- केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र-55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1- नगदी 5200/- रूपये
2- ताश की गड्डी – 01
3- स्कूटी UK07BF-6322 (एमवी एक्ट मे सीज)
Cricket13 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
National21 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
National19 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Breakingnews14 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
Pauri17 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
Chamoli16 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क






































