Pauri
सीएम योगी का उत्तराखंड में आज तीसरा दिन: ठांगर विद्यालय में बच्चों को किया सम्मानित, नई सुविधाओं की शुरुआत…

यमकेश्वर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में भाग लिया और तीसरे दिन शनिवार को क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी थे। दोनों मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का उद्घाटन किया और बच्चों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि वह भी उन साधनविहीन विद्यालयों में पढ़े थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उन विद्यालयों को संसाधनों से सुसज्जित करने की दिशा में कई कदम उठाए। उन्होंने इस क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिनमें वह खुद भी पढ़े थे। इन विद्यालयों को फूलों से सजाया गया था, और उनकी सुविधाओं में वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का निरीक्षण किया। इन चारों विद्यालयों में सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य कराया गया है और फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।
विद्यालयों में बढ़ी सुविधाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालयों में किए गए नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में वर्तमान में 16 छात्र, प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 22 छात्र, जूनियर हाईस्कूल कांडी में 32 छात्र, और जूनियर हाईस्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सभी विद्यालयों को सजाया गया था और छात्रों में उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उनका खुद का शिक्षा जीवन प्राथमिक विद्यालय ठांगर से शुरू हुआ था, जहां उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने जूनियर हाई स्कूल ठांगर से कक्षा छह की पढ़ाई की। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह यात्रा जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल, राजकीय इंटर कॉलेज गजा टिहरी, और भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश से होते हुए स्नातक की पढ़ाई के लिए कोटद्वार तक पहुंची थी।
नए बदलाव और सुविधाएं
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में अब कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गई है। इन लैबों में 10-10 कंप्यूटर उपलब्ध हैं और वर्चुअल क्लास के लिए भी एक अलग लैब है। इसके अलावा विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सफाई व्यवस्था भी मजबूत की गई है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल और जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई थी। इन दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य जारी है और जल्द ही नए भवन तैयार हो जाएंगे।
#CMYogiAdityanath, #YamkeshwarSchoolInspection, #EducationalInfrastructureDevelopment, #CSRFundforSchools, #YogiAdityanath, #UttarakhandVisit
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Cricket13 hours agoNAM vs UGA Dream11 Prediction in Hindi, 2nd ODI 2026: फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
big news18 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
uttarakhand weather17 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
big news15 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Breakingnews12 hours agoबड़ी खबर : सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन सा विभाग ?
big news13 hours agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान
big news16 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Dehradun11 hours ago23 मार्च को देहरादून धामी सरकार का “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम, ये रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान








































