Roorkee
बिजली के खंभे से गिरकर संविदा कर्मचारी की मौत,परिजनों ने बिजलीघर पर शव रखकर किया प्रदर्शन

रुड़की: रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में एक संविदा कर्मचारी राजन की बिजली के खंभे से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। राजन नारसन खुर्द गांव का निवासी था और बिजलीघर में तैनात था। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव को बिजलीघर पर रखकर पूरे बिजलीघर पर कब्जा कर लिया और इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी।
घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान विधुत विभाग के किसी अधिकारी का मौके पर पहुंचना नहीं हुआ। मृतक के परिजनों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने न्याय की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिजनों और विधुत विभाग के ठेकेदार के बीच मामला सुलझाने को लेकर बातचीत हुई, जिसमें परिजनों द्वारा रखी गई शर्तें ठेकेदार ने स्वीकार कर ली हैं। फिलहाल इलाके में विद्युत सेवा बहाल कर दी गई है, लेकिन परिजन अभी भी न्याय की उम्मीद में हैं।
Roorkee
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पागल कुत्ते ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण महिला संभल नहीं पाई और बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
Table of Contents
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक !
बादशाहपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्ता करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ते के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।
घर में घुसकर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला
गुरुवार को भी गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि मधु अग्रवाल उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान कुत्ता घर के अंदर पहुंच गया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और कुत्ते ने उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से निकलने में लग रही जर
हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। वहीं, कुत्ते को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Roorkee
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
Table of Contents
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशु कुमार ने बिना देर किए स्कूटी रोककर उससे उतरने का फैसला किया। उनके वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।

घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोई जनहानि नहीं, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा और समय-समय पर उनकी तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
Roorkee
Roorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Table of Contents
रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।
डैशबोर्ड से बरामद हुई 980 ग्राम हेरोइन
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पन्नी से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लेकर रुड़की आया था और इसे यहां किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हेरोइन किससे खरीदी गई थी और रुड़की में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Cricket23 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand23 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Uttarakhand19 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
Uttarakhand18 hours agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand19 hours agoDehradun News: चीनी की बढ़ती कीमत और E20 पेट्रोल के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand17 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Uttarakhand17 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
Cricket4 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips






































