Haldwani
बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू में ढील, दो घंटे से सात घंटे तक रहेगी छूट…डीएम ने जारी किएआदेश

हल्द्वानी – छह दिन बाद प्रशासन एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। बृहस्पतिवार यानि की आज से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

डीएम ने जो आदेश दिया है उसके अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी।
शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। बाहरी आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस तैनात रहेगी। दुकानें खुलेंगी। इस क्षेत्र रहने वाले लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं।
Haldwani
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Haldwani News : हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर रोड पर एस-मोड़ से करीब 200 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें आमने-सामने आ गईं और उनकी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट निवासी मंगोलिया, कालाढूंगी और 28 वर्षीय राजू गुप्ता निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। सौरभ बिष्ट नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे थे।
शादी का निमंत्रण कार्ड देने आए थे हल्द्वानी
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राजू गुप्ता अपने साढ़ू प्रेमशंकर शर्मा के साथ रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण कार्ड देने हल्द्वानी आए थे। वापस रुद्रपुर लौटते समय दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में घायल 32 वर्षीय बृजेश सती निवासी कालाढूंगी और 50 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा निवासी रम्पुरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका
हल्द्वानी कोतवाली के एसएचओ विजय मेहता के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Haldwani
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Haldwani News : हल्द्वानी में ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
Table of Contents
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग
आज सुबह हल्द्वानी में ऊंचापुल के बास एक कार सर्विस सेंटर पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू
सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण
आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।











































