Accident
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल किया अलर्ट, डीजीपी मुख्यालय आया हरकत में।

लखनऊ – माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने और बांदा मेडिकल कॉलेज भेजने की सूचना मिलते ही डीजीपी मुख्यालय भी हरकत में आ गया और मुख्तार और उसके समर्थकों के प्रभाव वाले पूर्वांचल के चार जिलों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गयी। वहीं बांदा में भी सुरक्षा बढ़ाते हुए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गयी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस को खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। करीब 10.30 बजे मुख्तार की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की आधिकारिक जानकारी मिलने तक सारे बंदोबस्त कर लिए गए। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित पैतृक निवास ले जाने के दौरान भी पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किया जाएगा।

हार्ट अटैक से हुई मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Accident
Vikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल

चिट्टाड से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत
Vikasnagar Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ पर सवारियों से भरा हुआ एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 लोगों के घायल हों एकी खबर सामने आ रही है.
मुख्य बिंदु
विकासनगर में सवारी वाहन हादसे का शिकार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चिट्टाड से विकास नगर की ओर सवारी लेकर आ रहा था. जो बायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.
भीषण हादसे में एक की मौत सात घायल
बताया जा रहा है कि वाहन में टोटल आठ लोग सवार थे. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Cricket7 hours agoPAK vs NAM Dream11 Prediction : करो या मरो मैच में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दांव पर, नामीबिया के पास सम्मान बचाने का मौका..
big news22 hours agoनैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
big news22 hours agoकुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
big news20 hours agoबजट सत्र 2026 की तारीख का हुआ ऐलान, 9 से 13 मार्च तक गैरसैंण में होगा बजट सत्र
Cricket15 hours agoSA vs UAE Dream11 Prediction : दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई
Cricket4 hours agoभारत बनाम नीदरलैंड्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टिप्स…
Haridwar3 hours agoसात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
Breakingnews4 hours agoएक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या






































