Connect with us

big news

देहरादून एडीजी लॉ एंड आर्डर की अधिकारियों के साथ बैठक, ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर नियम सख्त

Published

on

देहरादून :  बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एंव कानून व्यवस्था महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बंध में समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से यातायात व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन हेतु जनपद पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो, उपलब्ध जनशक्ति तथा इनफोर्समेंट इक्यूपमेंट के सम्बंध में महोदय को जानकारी दी गई, जिसमें जनपद में 03 इंटरसेप्टर वाहन, 03 हाइवे पेट्रोल, 02 बुलेट इंटरसेप्टर मो0साइकिल, 26 मो0 साइकिल, 03 स्पीड रडार गन, 70 एल्कोमीटर, 345 ई-चालान मशीन, 62 बॉडी वार्न कैमरा तथा 05 हैंडीकैम कैमरे उपलब्ध है।
 इस दौरान यातायात पुलिस में विशेष रूप से फोर्स की कमी के सम्बंध में महोदय को अवगत कराते हुए बताया कि वर्ष 2017 में जनपद में यातायात व्यवस्था हेतु 411 पुलिस कर्मी नियुक्त थे, जिनकी संख्या वर्तमान में केवल 269 है।  फोर्स की कमी के कारण विकासनगर, मसूरी आदि क्षेत्रों में यातायात पुलिस कर्मी की नियुक्ति नही की गई है तथा ऋषिकेश क्षेत्र में भी सीमित संख्या में ही यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है, वर्ष 2024 में जनपद में 4145 जूलुस, रैली व धरना प्रदर्शन तथा 38 मेले, त्यौहारों का आयोजन हुआ, जबकि इस वर्ष अब तक 2653 जूलुस, रैली व धरना प्रदर्शन तथा 32 मेले, त्यौहारों का आयोजन किया गया है। वर्ष 2024 में जनपद में 04 वीवीआईपी तथा 2825 वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम हुए, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 06 वीवीआईपी तथा 2575 वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम सम्पादित किये गये है। इतनी बडी संख्या में धरना प्रदर्शन, वीवीआईपी डयूटी एंव अन्य आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिये थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को भी यातायात डयूटी में लगाया जाता है। जनपद के नगर क्षेत्र में लगभग 12 लाख वाहन रजिस्टर है, जिसके कारण भी लगातार मार्गो पर यातायात का दबाव बना रहता है। इसके अतिरिक्त जनपद में 20 बॉटल नेक्स को पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है, जहां यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता है। जनपद के आन्तरिक मार्गो पर पीडब्लूडी/यूपीसीएल/गेल/जल संस्थान आदि विभागो द्वारा भी अलग-अलग समयों पर निमार्ण कार्य किये जाते है, जिसके कारण भी मार्गो पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है।

देहरादून में 12 मुख्य मार्ग नो वेंडिंग जाने घोषित

यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु जनपद पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के 12 मुख्य मार्गो पर फड, ठेलियों को प्रतिबन्धित करने हेतु नगर निगम से नो-वेन्डिंग जोन घोषित कराया गया है, इसके अतिरिक्त जनपद में पूर्व में चिन्हित 52 ब्लैक स्पॉट पर पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक सुधारीकरण की कार्यवाही की गई, जिससे उक्त संख्या को 20 तक सीमित कर लाया गया है, जिसमें अभी भी सुधारीकरण की कार्यवाही चल रही है। इसके अतिरिक्त मसूरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर 241 पार्किंग स्थल को भी चिन्हित कर उक्त पार्किंग का आमजनों हेतु प्रयोगार्थ कार्यवाही चल रही है। पुलिस द्वारा यातयात नियमों का उल्लंघन खासकर ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग आदि में विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दो से तीन गुनी अधिक कार्यवाही की गई, जिसका परिणाम सड़क दुर्घटनाओ में आयी 18 प्रतिशत की कमी के रूप में परिलक्षित हुआ है।

वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 में पुलिस द्वारा कार्यवाही का शीर्षकवार तुलनात्मक विवरणः-

 वर्ष 2025 में कुल चालान – 172499 है जो कि वर्ष 2024 से 42.40 प्रतिशत अधिक है ।
 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही की 274 प्रतिशत वृद्धि हुई है ।
 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 111 प्रतिशत वृद्धि हुई  है ।
 ओवर स्पीड के चालनों में 177 प्रतिशत वृद्धि हुई है ।
 बिना हेलमेट के चालानों में 48 प्रतिशत वृद्धि हुई है ।
 रेड लाईट के चालनों में 98 प्रतिशत वृद्धि हुई है ।
 नाबालिग के चालानों में 666 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।
 तीन सवारी में वाहन चलाने वाले चालनों में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।
 मोबाईल फोन के प्रयोग के चालानों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।

गोष्ठी के बाद एडीजी द्वारा दिया गए अधिकारीयों को आदेश

1-  सडक दुर्घटनाओं में प्रभावी अकुंश लगाने के लिये ड्रंक एंड ड्राइव तथा ओवर स्पीडिंग के विरूद्व कार्यवाही का दायरा बढ़ाते हुए और अधिक प्रभावी कार्यवाही की जाये, इसके लिये स्थानीय थाना पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल फलाइंग स्क्वाड बनायी जाये, जिनके द्वारा अलग-अलग स्थानो पर खासकर रात्री के समय रैण्डम चौकिंग करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने तथा ओवर स्पीडिंग के विरूद्व कार्यवाही की जाये, साथ ही उक्त सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस कैन्सिलेशन की रिर्पाेट भेजी जाये।
2- सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/यातायात निरीक्षक अपने पास उपलब्ध फोर्स को उनकी डयूटी के सम्बंध में नियमित रूप से ब्रिफिंग करें तथा इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा अपने कार्याे का सम्पादन सही प्रकार से किया जाये तथा सप्ताह में एक बार उनके द्वारा किये जा रहे कार्याे की समीक्षा करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से संपादन करने के लिये मोटीवेट किया जाये।
3- सभी थाना क्षेत्रों में यातायात के दबाव वाले मार्गाे पर पीक आवर्स के दौरान थाना प्रभारी स्वंय भ्रमणशील रहकर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें, साथ ही यातायात के दबाव के कारणों की जानकारी कर उसे कम करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें तथा ऐसे सभी स्थानो पर फोर्स की विजिबिल्टी को बढाया जाये। यदि किसी थाना क्षेत्र में अनावश्यक रूप से यातायात बाधित होता है तो उसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना प्रभारी की होगी।
4- शहर में स्थित ऐसे प्रतिष्ठान जिनके द्वारा अपनी बेसमेंट पार्किंग का उपयोग गोदाम अथवा अन्य प्रयोजन के लिये किया जा रहा है, ऐसे प्रतिष्ठानों को चिंिन्हत करते हुए बेसमेंट पार्किंग को सुचारू करवाया जाये। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों/स्वामी के विरूद्व सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
5- नगर क्षेत्रान्तर्गत जिन स्थानो को नगर निगम द्वारा नो बैन्डिंग जोन घोषित किया गया है, उक्त सभी स्थानों पर नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नो बैन्डिंग जोन के बोर्ड लगाये जाये, साथ ही सम्बन्धित स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक कर उन्हें उक्त स्थानों पर किसी प्रकार की फड/ठेली आदि न लगाने की सख्त हिदायत दी जाये तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाये। जनपद में चिन्हित किये गये बोटलनेक प्वाइंटस पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाये तथा मार्गो पर नो-पार्किंग जोन में खडे वाहनों के विरूद्व चलानी कार्यवाही के साथ क्रेन के माध्यम से टोइंग की कार्यवाही नियमित रूप से की जाये।
6-  यातायात सम्बंधी समस्याओ व उनके निराकरण हेतु सुझाव प्राप्त करने के लिये यातायात पुलिस द्वारा नियमित रूप से आमजन के साथ गोष्ठीया की जाये, जिससे रोजमर्रा की जिदंगी में आमजन को पेश आ रही यातायात सम्बंधी समस्याओ की जानकारी कर उसके निराकरण के प्रयास किये जा सकें, साथ ही पुलिस द्वारा यातायात सुधार की दिशा में किये जा रहे प्रयासो तथा इनफोर्समेंट की कार्यवाही की जानकारी भी आमजन तक पहुंच सके।
7- जनपद में होने वाली रैलियों, जूलुसो व अन्य आयोजनों की रियल टाइम अपडेट को सोशल मीडिया, एफ०एम० रेडियो व मीडिया के माध्यम से आमजन के बीच प्रचारित/प्रसारित किया जाये, जिससे समय रहते उक्त आयोजनों की जानकारी उन तक पंहुच सके तथा वे आवगमन के लिये उक्त मार्गाे के प्रयोग करने से बचे।
8- जनपद के आन्तरिक मार्गो पर पीडब्लूडी/यूपीसीएल/गेल/जल संस्थान आदि विभागो द्वारा भी अलग-अलग समयों पर किये जा रहे निमार्ण कार्यो के सम्बंध में सम्बन्घित विभागो से समन्वय स्थापित करते हुए आपसी कोर्डिनेशन के साथ उक्त कार्यो को एक समय में करवाने तथा निमार्ण कार्यो के लिये केवल रात्री के समय ही अनमति प्रदान करना सुनिश्चित किया जाये।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

big news

मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी

Published

on

ranikhet news
  • Ranikhet News : उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक अज्ञात हमलावर ने देर रात घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सेना मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या

रानीखेत तहसील के कुंवाली क्षेत्र स्थित ऐना गांव में रहने वाली जानकी देवी के घर यह घटना हुई। मृतक की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपनी बुआ के घर आया था और अग्निवीर भर्ती की दौड़ की तैयारी कर रहा था।

घर में घुसकर की युवक की हत्या

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक हमलावर घर में घुसा और सागर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण सागर की मौके पर ही मौत हो गई। सागर की चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी और उनकी चाची सास सबुली देवी उसे बचाने के लिए दौड़ीं।

Ranikhet News

बीच-बचाव के लिए पहुंची दो महिलाएं घायल

आरोप है कि हमलावर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि सबुली देवी के गले पर गहरा वार किया गया। दोनों घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सबुली देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पुरानी रंजिश की जताई जा रही आशंका

प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में पुरानी रंजिश को घटना की संभावित वजह बताया है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि आरोपी गांव का ही कोई परिचित व्यक्ति हो सकता है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Continue Reading

big news

चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत

Published

on

chamoli news

Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नारायणबगड़ में सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी। चपेट में आने से डॉक्टर की मौत हो गई।

चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद डॉ. डिमरी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

Chamoli News

25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान हो गई थी क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान आए मलबे की वजह से अस्पताल की बाउंड्री वॉल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके बाद शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी पहले से कमजोर और खोखली हो चुकी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए।

हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ा दम

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी स्थिति को बेहद गंभीर बताया था। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए अस्पताल परिसरों की जर्जर संरचनाओं की समय रहते जांच और मरम्मत कराने की मांग की है।

Continue Reading

big news

सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म

Published

on

Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड सरकार के एक आदेश ने नई सियासी बहस छेड़ दी है। अब 5 करोड़ रुपये से बड़ी योजनाओं का विवरण सीधे मुख्यमंत्री के पास नहीं, बल्कि पहले युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा के अवलोकन के लिए भेजा जाएगा। इस फैसले ने उनके बढ़ते राजनीतिक कद और सरकार की रणनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को एक खास जिम्मेदारी दी है। अब विभिन्न विभागों की 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जनहित योजनाओं का पूरा ब्योरा और ब्रीफ नोट पहले सौरभ बहुगुणा के पास भेजा जाएगा।

इसके बाद इसकी प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाएगी। बकायदा इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है। लोगों का कहना है कि मंत्री सौरभ बहुगुणा अब उत्तराखंड सरकार के सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री बन गए हैं।

आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म

मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव की ओर से सभी मंत्रियों के मुख्य, वरिष्ठ और निजी सचिवों को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बड़ी योजनाओं का विस्तृत विवरण सौरभ बहुगुणा के अवलोकन के लिए भेजा जाए। आदेश सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Uttarakhand Politics

यही सवाल अब सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। धामी कैबिनेट में कई अनुभवी और वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। इसके बावजूद इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सबसे युवा मंत्री को सौंपे जाने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। क्या ये सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था है या फिर भविष्य की किसी बड़ी रणनीति का संकेत हैं।

वरिष्ठ मंत्री भी देंगे युवा मंत्री को रिपोर्ट

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब वरिष्ठ मंत्रियों को अपनी विभागीय बड़ी योजनाओं का विवरण सीधे मुख्यमंत्री के बजाय पहले एक युवा कैबिनेट मंत्री को भेजना होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नई व्यवस्था को मंत्रिमंडल के भीतर किस तरह लिया जाता है।

Uttarakhand Politics

इस आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में ये साफ होगा कि यह फैसला केवल फाइलों तक सीमित रहता है या फिर उत्तराखंड सरकार के सत्ता समीकरणों में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत साबित होता है। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय के इस एक आदेश ने सौरभ बहुगुणा को राज्य की सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में जरूर ला खड़ा किया है।

Continue Reading
Advertisement
ranikhet news
big news13 hours ago

मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी

chamoli news
big news13 hours ago

चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत

dehradun news
Uttarakhand15 hours ago

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

pauri news
Pauri20 hours ago

सतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित

UTTARKASHI ACCIDENT
Uttarkashi20 hours ago

यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

kashipur news
Udham Singh Nagar22 hours ago

काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !

Dhami Cabinet Decisions
Breakingnews2 days ago

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले

Uttarakhand Politics
big news2 days ago

सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म

uttarakhand politics
Uttarakhand2 days ago

केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान

haldwani news
Haldwani2 days ago

Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी

Big Bash League in India
Cricket2 days ago

Big Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!

HALDWANI NEWS
Haldwani2 days ago

नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Dhami Cabinet
Breakingnews2 days ago

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Laser Power & Infra Ltd IPO
Business2 days ago

Laser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)

Middlesex vs Sussex Dream11 Prediction Today Match 95 T20 Blast
Cricket2 days ago

मिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel