Dehradun
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त , जनहित से जुड़े 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार शाम सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक कई मायनों में अहम रही। करीब दो महीने के अंतराल के बाद हुई इस बैठक में जनहित से जुड़े कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक शाम 6:25 बजे शुरू हुई और यह लगभग चार घंटे तक चली।
प्रमुख निर्णय:
उत्तराखंड कीवी नीति को मंजूरी:
2025-26 से 2030-31 तक राज्य में कीवी उत्पादन क्षेत्र को 682 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3500 हेक्टेयर किया जाएगा। इस योजना के तहत 12 लाख रुपये प्रति एकड़ की लागत पर 50 से 70% तक सब्सिडी दी जाएगी।ड्रैगन फ्रूट खेती योजना को स्वीकृति:
अगले 5 वर्षों में 282 एकड़ भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की खेती की जाएगी, जिससे लगभग 450 किसानों को लाभ होगा। योजना में 80% तक सब्सिडी दी जाएगी।राज्य मिलेट नीति और सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना में संशोधन:
किसानों को नई नीतियों के तहत आर्थिक सहायता और विपणन में सुविधा दी जाएगी।संस्कृत ग्राम योजना:
प्रत्येक जिले में एक गांव को संस्कृत ग्राम घोषित किया जाएगा। वहां अगले तीन वर्षों तक एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा, जिसे 20,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।सेब तुड़ाई के बाद प्रबंधन योजना:
सेब उत्पादकों को सब्सिडी के माध्यम से समर्थन प्रदान किया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले:
अर्द्ध-नगरीय पेयजल योजना के लिए विश्व बैंक से प्राप्त धनराशि में वृद्धि को मंजूरी।
स्टांप ड्यूटी फिक्सेशन: आवासीय कॉलोनी प्रमोटर्स और RWA के बीच रजिस्ट्री पर ₹10,000 की स्टांप ड्यूटी तय की गई।
विज्ञान परिषद समायोजन: उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में समायोजित किया जाएगा।
शिरोलीकला (उधमसिंहनगर) को नगर पालिका का दर्जा।
रिस्पाना नदी फ्लड ज़ोन के लिए अधिसूचना जारी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों, युवाओं और जनसामान्य को लाभ पहुंचाते हुए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाना है।
#UttarakhandCabinetMeeting #KiwifruitPolicy #DragonFruitFarming #SanskritVillages #PublicWelfareSchemes
Dehradun
दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

Dehradun News : दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी कभी वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मोर्चरी में मिला। अब अर्श के पिता नदीम अंसारी ने बेटे की मौत को लेकर उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 8 नवंबर को अर्श के दोस्त श्रेयस ममगाईं ने उसे दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिया था कि त्योहार मनाने के बाद अर्श को रात में ही घर छोड़ दिया जाएगा। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता ने फोन किया। उन्हें बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा।
नदीम अंसारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय अर्श दोस्तों के साथ था और बातचीत के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर अर्श के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
परिवार जब मोर्चरी पहुंचा तो अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पिता ने शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली। पिता का कहना है कि घटना में शामिल लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, लेकिन वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेटे को न्याय मिले।
Dehradun
PM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने इन प्रयासों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य में विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही रोजगार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए उत्तराखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली और प्रगति को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है।
Dehradun
देहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी, कहीं नशा तो कहीं संपत्ति विवाद बना वजह

Dehradun News : राजधानी देहरादून में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में कहीं मामूली विवाद ने एक किशोर की जान ले ली, तो कहीं संपत्ति विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, नशे की लत में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
Table of Contents
पहली घटना: मामूली विवाद में किशोर की मौत
देहरादून के सुरी चौक पर लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अर्श के दोस्त ही उसे अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे और फिर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसके दोस्तों पर संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दूसरी घटना: संपत्ति विवाद में युवक की हत्या
दूसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला अधोईवाला में सामने आई, जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पर खुखरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तीसरी घटना: नशे के लिए रुपये नहीं मिले तो पिता की हत्या
तीसरी और सबसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन की है। यहां नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय नितिन राणा ने अपने 62 वर्षीय पिता मदन राणा पर चाकू से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे नितिन अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर वह दरांती लेकर भांजे पर हमला करने दौड़ा। ऋषभ किसी तरह वहां से भाग निकला। इसी दौरान पिता मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से गुस्साए नितिन ने उन पर चाकू से वार कर दिया।
सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
लगातार सामने आई इन तीन हत्याओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर तीन परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं की जांच में क्या खुलासे करती है।
Breakingnews20 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews24 hours agoशीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
Breakingnews3 hours agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Breakingnews54 minutes agoदेहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
Breakingnews2 hours agoपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
Breakingnews20 minutes agoपौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश







































