Uttarakhand
उपनल कर्मियों के लिए अच्छी खबर ! समान कार्य समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी

Dehradun: उपनल कर्मचारी महासंघ ने गणेश जोशी से मुलाकात कर जताया आभार
मुख्य बिंदु
देहरादून (Dehradun): प्रदेश भर के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य, समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है.
उपनल कर्मियों के समान कार्य,समान वेतन को लेकर शासनादेश जारी
उतराखंड में उपनल कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मौजूदा प्रदेश सरकार के द्वारा 10 साल की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों के लिए अब समान कार्य, समान वेतन का शासनादेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश से प्रदेश के 8 हजार से अधिक उपनल कर्मियों को सीधे तौर पर राहत मिली है.
ये भी पढ़ें_ अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, ऋषिकेश पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
उपनल कर्मियों ने मंत्री गणेश जोशी से मिलकर जताया आभार
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की. पदाधिकारियों ने उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने वाले शासनादेश जारी होने पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया. इस शासनादेश के मुतबिक 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों को समान कार्य, समान वेतन दिया जाएगा. मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी उपनल कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

कर्मचारियों का हित धामी सरकार की प्राथमिकता
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए लगातार कार्यरत है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी रोडवेज बस, हादसे में 3 की मौके पर ही मौत



Dehradun
पूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये

Dehradun News : देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के बेटे शाश्वत उनियाल पर नगर निगम की दुकानें आवंटित कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
Table of Contents
पूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप
शिकायतकर्ता विजय राज चौहान ने पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उनके बेटे शाश्वत उनियाल, नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना समेत अन्य लोगों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल सीओ डालनवाला मामले की जांच कर रहे हैं।
तीन दुकानों के नाम पर 45 लाख रुपये में सौदा तय होने का आरोप
शिकायतकर्ताओं विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में नगर निगम की जमीन पर तीन दुकानें आवंटित कराने के लिए करीब 45 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि शाश्वत उनियाल ने राजपुर रोड और मसूरी रोड क्षेत्र में दुकानें दिलाने का भरोसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में रकम ली।
2023 में भी दुकानें दिलाने का दिया गया भरोसा
शिकायत में आगे बताया गया है कि वर्ष 2023 में मसूरी रोड स्थित खाला गांव के मैगी प्वाइंट और कुठाल गेट के पास दुकानें आवंटित कराने का आश्वासन दिया गया। इस सिलसिले में नगर निगम कर्मचारी दिनेश खन्ना से मुलाकात भी कराई गई और जरूरी दस्तावेज लिए गए। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी उन्हें दुकानें आवंटित नहीं की गईं।
पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2025 में रकम वापस मांगने पर कुछ धनराशि लौटाई गई, लेकिन करीब 23 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकाया गया। साथ ही घर पहुंचकर दबाव बनाने और तोड़फोड़ करने की बात भी कही गई है।
RTI से दुकान आवंटन को लेकर जानकारी मिलने का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि सूचना का अधिकार (RTI) के तहत नगर निगम से जानकारी जुटाने पर पता चला कि जिन दुकानों को स्थायी रूप से आवंटित कराने का भरोसा दिया गया था, वे वास्तव में अस्थायी दुकानें थीं। आरोप है कि इस जानकारी के बावजूद दुकानें दिलाने के नाम पर उनसे रकम ली गई।
वहीं, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि यदि किसी व्यक्ति की मासिक आय 8 से 10 हजार रुपये है, तो उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई। उनका कहना है कि इस पहलू की भी जांच होनी चाहिए।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Dehradun
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि कुछ से विभाग वापस लिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Table of Contents
नितेश कुमार झा से पंचायती राज विभाग वापस
इस प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस नितेश कुमार झा की जिम्मेदारियों में कटौती की गई है। उनसे सचिव पंचायती राज विभाग का पद वापस ले लिया गया है। अब उनके पास सचिव शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी ही रहेगी।

सी रविशंकर को सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार
वहीं, सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सी. रविशंकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें सचिव सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
Accident22 hours agoउत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार ने कसी कमर, विभागों को तैयारी पूरी रखने के निर्देश
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
Dehradun4 hours agoउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Dehradun1 hour agoपूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये








































