Crime
देहरादून: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग।

देहरादून – आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी के बुधवार को बालिका निकेतन में मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए। इस दौरान किशोरी के साथ सरकारी काउंसलर भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही पुलिस ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) भी मांगी है। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। न्यायालय में पीसीआर पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इसके लिए आरोपियों को भी तलब किया गया है।

गौरतलब है कि जो किशोरी दुष्कर्म की शिकार हुई उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी घर से कई बार इस तरह से गायब हुई थी। ऐसे में वह पुलिस अधिकारियों को भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही थी। नियमानुसार पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए जाने थे। ऐसे में पुलिस ने मजिस्ट्रेटी बयान के दौरान काउंसलर की तैनाती करने की अदालत से मांग की थी। अदालत ने मंगलवार को इसकी अनुमति दी और इसके क्रम में बुधवार को बालिका निकेतन में ही महिला मजिस्ट्रेट को भेजकर पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी को मजिस्ट्रेट के सामने भी दोहराया है।
कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने पांचों आरोपियों की तीन दिन की कस्टडी रिमांड भी मांगी है। पुलिस आरोपियों से अब तक बरामद हुए साक्ष्यों और गवाही की तस्दीक कराना चाहती है। साथ ही मुख्य आरोपी (बस चालक) से दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा के दौरान हुई घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा इस मामले में नियमानुसार आरोपियों की शिनाख्त परेड भी कराई जानी है। बता दें कि पुलिस अब तक दिल्ली से लेकर देहरादून के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटा चुकी है।
ये है मामला
12 अगस्त की रात कश्मीरी गेट से रोडवेज की बस में ड्राइवर किशोरी को लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंचा था। आईएसबीटी परिसर की पार्किंग में खड़ी बस में किशोरी से रोडवेज और अनुबंधित बसों के पांच ड्राइवर-कंडक्टरों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस मामले में बीते शनिवार को बाल कल्याण समिति की ओर से केस दर्ज किया गया। मामले में रोडवेज की अनुबंधित बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचों को सोमवार को कोर्ट से जेल भेजा जा चुका है।
कई अधिवक्ताओं ने पांचों आरोपियों का केस न लड़ने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन से एक सर्कुलर जारी करने की मांग की है। हालांकि, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने इस मामले में कहा है कि उन्हें कोई पत्र या अपील नहीं मिली है। इस तरह की एक अपील व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। बार एसोसिएशन ऐसा कोई सर्कुलर या आदेश जारी नहीं करेगी जो असंवैधानिक हो।
big news
आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर

Dehradun News : देहरादून की एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और दबंगई के आरोपों में घिरे एक बिल्डर पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
देहरादून में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को जिला बदर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था पुनीत अग्रवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच हुई जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर वो आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
- Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
- SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
- उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
big news
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ramnagar News : रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घायल युवक से पूछताछ की,युवक ने अपना नाम प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र पनीराम निवासी मोहल्ला बंबाघेर बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई।

मृतक के पिता पनीराम ने आरोप लगाया कि रामनगर के ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति शिवियां उनके बेटे प्रमोद को रामनगर से अपने घर बेलगढ़ ले गया था। उनका आरोप है कि वहां प्रमोद को शराब पिलाई गई और बाद में आरोपी दंपति ने उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने की हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पनीराम के अनुसार मारपीट के बाद उनका बेटा किसी तरह गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी पति-पत्नी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
- कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
- Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
- SL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
- उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Cricket23 hours agoKKR vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 70: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Ramnagar24 hours agoकॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Uttarakhand23 hours agoदेहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल: दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा..
Breakingnews3 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
big news44 minutes agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Cricket2 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Dehradun10 minutes agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”




































