big news
Dehradun : गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, आरोपी के कारण पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा था गांव

Dehradun : 30 नवम्बर को राजस्व क्षेत्र बरौथा, तहसील चकराता में एक गर्भवती महिला दुष्कर्म करने वाला आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Dehradun में गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
30 नवम्बर को देहरादून जिसे की चकराता तहसील के अंतर्गत राजस्व क्षेत्र बरौथा में एक गर्भवती महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति मुकेश चौहान पर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर BNS की धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया। अब आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को लाखामंडल से किया गिरफ्तार
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के आदेशानुसार दो दिसम्बर 2025 को इस मामले की विवेचना राजस्व पुलिस से स्थानांतरित कर नियमित पुलिस को सौंप दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए।
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस इनपुट के आधार पर पुलिस ने चार दिसंबर 2025 को आरोपी मुकेश चौहान निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता को लाखामंडल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कारण पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा था गांव
बता दें कि बीते दिनों देहरादून के चकराता से दलित छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। महिला के परिवार की शिकायत पर पंचायत ने उसे न्याय देने की बजाय परिवार पर एक लाख लेकर बात दबाने का दबाव बनाया था। डर के मारे परिवार को गांव तक छोड़ना पड़ा था।
big news
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Dehradun News : खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह का समझौता रोकने के लिए उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े होटल प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित प्रमुख फाइव स्टार होटलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
Table of Contents
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान टीमों ने बड़े होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
छापे से फाइव स्टार होटलों के किचन में मचा हड़कंप
जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेज्ड फूड की स्थिति, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के इंतजामों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

दो होटलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दो अलग-अलग बड़े होटलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। एक होटल से मसाले का नमूना, जबकि दूसरे होटल से तैयार दाल का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनालॉग पनीर पर भी विभाग की नजर
अभियान के दौरान विभाग ने विशेष रूप से एनालॉग पनीर और अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच की। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, लेबलिंग, स्रोत या निर्धारित मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
big news
उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, टिहरी और उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake in Uttarakhand : उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका आया। दोनों जिलों में भूकंप के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती
उत्तराखंड में रविवार रात और सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले में भूकंप का असर यमुना घाटी और गंगा घाटी के कई इलाकों में महसूस किया गया। देर रात अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में भूकंप का झटका रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता 4.2 रही।
राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है केंद्र
भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में बताया गया है। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के पास राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है।

तेज झटके के बावजूद जिले में अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तरकाशी के अलावा टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई।
यह भूकंप जमीन के करीब 5 किलोमीटर नीचे आया था। इसकी तीव्रता कम होने के कारण झटके हल्के रहे। टिहरी जिले में भी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
big news
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?

Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीनों में निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार दिलाने की तैयारी है। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश में चार विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
गढ़वाल में देहरादून और श्रीनगर, जबकि कुमाऊं में काशीपुर और अल्मोड़ा में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इनमें देशभर की बहुराष्ट्रीय और निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार ने इन चार मेलों के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है।
इन युवाओं को मिलेगा मौका
रोजगार मेले सिर्फ तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं तक सीमित नहीं होंगे। पॉलीटेक्निक और ITI पासआउट के साथ अंतिम वर्ष के छात्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार तलाश रहे युवाओं को भी कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
जल्द शुरू होगा फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करने को कहा गया है। पंजीकरण के जरिए युवाओं का डेटा तैयार होगा। इसी डेटा के आधार पर कंपनियों की जरूरत के मुताबिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों में बुलाया जाएगा।
कई विभाग मिलकर करेंगे आयोजन
रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी शामिल होंगे। जल्द ही संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में मेलों की तारीख, कंपनियों की भागीदारी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरकार के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 42 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। अब अगले चार महीनों में निजी क्षेत्र के जरिए 10 हजार और युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
Cricket19 hours agoMO vs SUL Dream11 Prediction Match 30: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Cricket6 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Chamoli16 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
big news14 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Haridwar14 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Breakingnews13 hours agoनैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल
Cricket7 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: ड्रीम टीम, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग 11






































