Uttarakhand
Dehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
देहरादून में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार दुबई से संचालित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून पुलिस और एसटीएफ द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बसंत विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून और एसएसपी एसटीएफ द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 07 मई 2026 की रात बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में किराये के फ्लैट में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाते थे।
पुलिस ने मौके से 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना बसंत विहार में धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। एप के यूजर आईडी और पासवर्ड उन्हें सुमित यादव नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे, जो दिल्ली-गुड़गांव में रहता है। सुमित यादव को यह एक्सेस दुबई से प्राप्त होता था।
अभियुक्तों ने बताया कि वे सट्टा खेलने वालों के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर उनके खातों में पैसे जमा कराने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाते थे। पुलिस को कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनमें पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। इन खातों की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि ऋषि विहार स्थित फ्लैट अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहम्मदपुर इमलीखेड़ा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार का है। यह फ्लैट सुमित यादव द्वारा अभियुक्तों को किराये पर दिलवाया गया था। पुलिस के अनुसार सुमित यादव पूर्व में महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। महादेव एप के भारत में प्रतिबंधित होने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप पर काम शुरू किया।
पुलिस को जानकारी मिली है कि महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप दोनों का संचालन दुबई से किया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- सुनील शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप गुप्ता निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार
- अकरंद शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
- अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
बरामदगी
- 03 लैपटॉप
- 17 मोबाइल फोन
- 22 एटीएम कार्ड
- एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन
- ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री
Pithoragarh
पंचाचूली से लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौके पर ही मौत, 3 घायल

Pithoragarh News : उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील क्षेत्र में पंपाबे के पास पर्यटकों से भरी एक बोलेरो वाहन पर अचानक भारी चट्टान गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पंचाचूली से लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्ड
मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना धारचूला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में हुई। चट्टान गिरने के कारण बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय धारचूला भेजा गया।
राजस्थान के कोटा के रहने वाले थे सभी पर्यटक
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी पर्यटक राजस्थान के कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र के निवासी थे। एक ही परिवार के नौ सदस्य उत्तराखंड भ्रमण पर आए हुए थे। परिवार में तीन बहनें और छह भाई-बहन शामिल थे, जो प्रदेश के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा कर रहे थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, 3 घायल
यात्रा के दौरान परिवार ने सबसे पहले आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। इसके बाद वे दारमा घाटी स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप घूमने पहुंचे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पंचाचूली क्षेत्र से लौटते समय उनकी बोलेरो वाहन पंपाबे के पास पहुंची ही थी कि अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई और वाहन उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार घायल यात्रियों का इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Nainital
नैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी

Nainital News : सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप दोपहर में अचानक जल संस्थान के सीवर टैंकर के ब्रेक फेल होने पर ने दो लोगों को चपेट में ले लिया।
Table of Contents
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका सभासद और माँ नैना देवी के अध्यक्ष और पदाधिकरियों व स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारण मौके पर मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के दिल्ली के गगन विहार की रहने वाले पर्यटक नैनीताल घूमने आए हुए थे। तभी जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रही दो महिला पर्यटकों पर चढ़ गया। हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। संकरे मार्गों, बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
वाहनों की नियमित तकनीकी जांच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं ऐसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रेबीज से एक बच्चे की मौत हो गई। बीते 20 दिनों के भीतर रेबीज के कारण दूसरे किशोर की मौत का मामला सामने आया है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत
धारचूला के जुम्मा गांव निवासी 14 वर्षीय मोहित धामी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उसे पानी और हवा से डर लगने लगा था तथा उसके व्यवहार में भी असामान्य बदलाव दिखाई दे रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
चिकित्सकों की जांच में रेबीज संक्रमण की आशंका सामने आई, जिसके बाद उसे विशेष निगरानी में रखा गया। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए उसे अलग वार्ड में भर्ती किया। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ महीने पहले गांव में एक लावारिस कुत्ते ने कई लोगों को काटा था। बाद में उस कुत्ते की भी मौत हो गई। हाल के दोनों मामलों में मृत किशोर उसी घटना से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण से हुई मौत
इससे पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। लगातार दूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित लोगों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया तेज कर दी है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ते या अन्य जानवर ने काटा है तो वह तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और समय पर एंटी-रेबीज टीका लगवाएं।
Cricket15 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Nainital13 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket12 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news13 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news15 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Dehradun12 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Pithoragarh10 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Nainital8 hours agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी






































