Dehradun
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश

Dehradun News : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवगणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए।
Table of Contents
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने सभी कार्यों को लेकर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर, उसके अनुसार अपनी सभी गतिविधियों को संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कुम्भ मेला – 2027 से सम्बन्धित कार्यों को भी प्राथमिकता पर लेते हुए सभी प्रकार की स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश
मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के मापदण्डों का प्रवर्तन और निगरानी को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए टेस्टिंग लैब आदि बढ़ाए जाने और इससे सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत् सभी प्रोजेक्ट्स को गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किए जाने व निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण किए जाने के लिए लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

तहसील और थाना दिवस का नियमित होगा आयोजन
जन-जन की सरकार कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए मुख्य सचिव ने तहसील और थाना दिवसों को वर्षभर नियमित आयोजन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस को मुख्यालयों व जनपद स्तरीय कार्यालयों में लागू किए जाने को लेकर अब तक हुई प्रगति पर सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों से प्रत्येक सचिव समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नक्शा पास करने वाली सभी ऑथॉरिटीज नक्शा पास करने के उपरान्त सम्बन्धित स्थानीय निकाय के साथ उक्त नक्शा और जानकारियां भी साझा करें ताकि स्थानीय निकाय उक्त प्रॉपर्टी के सम्बन्ध में अपना डाटाबेस अपडेट कर सकें।
उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में श्रमिकों के लिए लेबर कंप्लायंस टूल (Labour Compliance Tool) का प्रयोग किया जा रहा है, ये एक अच्छा प्रयोग है। इसे प्रदेशभर में लागू किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण इसी से हो सकेगा।
big news
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Dehradun News : देशभर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ आज देहरादून में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने बीच सड़क पर चूल्हे पर खाना पकाकर सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
देहरादून में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इज़ाफे के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से कनक चौक तक जुलूस निकाला।
सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कनक चौक पर बीच सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से अंगीठी जलाकर खाना बनाया और गैस सिलेंडर और राशन के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही महिला कांग्रेस मे राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी सरकार करती है केवल बड़े-बड़े दावे
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि ये सरकार केवल बड़े बड़े दावे करती है, जबकि देश में 12 सालों और प्रदेश में 9 सालों से भाजपा सरकार मौजूद है लेकिन सरकार का ये डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। बढ़ती महंगाई की मार से महिलाएं परेशान हैं।
big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
Uttarakhand
Dehradun: त्यूनी में लकड़ी के मकान में धधकी आग, अन्दर रखा सामान जलकर ख़ाक

त्यूनी में वन विभाग कॉलोनी के मकान में लगी आग, ढाई घंटे बाद पाया काबू
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में वन विभाग की कॉलोनी स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे लकड़ी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य बिंदु
तेजी से फैली आग, बाहर निकले लोग
जानकारी के मुताबिक, ये घटना रविवार को करीब पौने 12 बजे हुई। जौनसार-बावर क्षेत्र के त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में बने एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं मकान में रह रहे लोग भी आग की लपटें देखते ही तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं।
पढ़ें ये भी_ थराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, त्यूनी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति मुश्किल हो गई। लेकिन लगातार प्रयासों के बाद करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

पढ़ें ये भी_ उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में लगी आग, 6 मवेशियों की झुलसकर मौत
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
त्यूनी थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी, उस वक्त मकान में रहने वाले सभी लोग बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन मकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
big news8 hours agoUttarakhand Budget 2026 LIVE : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित
big news4 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Breakingnews10 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
big news9 hours agoदेहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल
Cricket9 hours agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट
big news2 hours agoCM धामी ने बजट 2026-27 को बताया जन-जन का बजट, मंत्री रेखा आर्या बोलीं – ये महिला सशक्तिकरण फोकस वाला बजट
Chamoli10 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli6 hours agoभराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो






































