big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
big news
UK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

UK Board 12th Toppers List 2026 : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
Table of Contents
12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए।
इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98%) प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।
इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2026 के प्रमुख बिन्दु
- इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1,02,986 थी।
- इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में 1,00,452 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
- इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09% रहा।
- संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 61.48% रहा।
- प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षाफल वर्ष 2025 की तुलना में 1.88% विन्दु प्रतिशत अधिक रहा है।
- सम्मान सहित (75% से अधिक अंक) उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 7,814 (7.77%) रही है।
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 41,507 (41.32%) रही है।

- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34,987 (34.82%) रही है।
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 330 (0.32%) रही है।
UK Board 12th Toppers List 2026
- प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में गीतिका पंत (GEETIKA PANT) सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज बागेश्वर एवं सुशीला मेंहदीरत्ता (SUSHILA MEHANDIRATTA) भंजूराम अमर इण्टर कॉलेज भूरारानी, ऊ.सि.नंगर ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 98.00% (490/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
- प्रर्दैश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में आर्यन (ARYAN) सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 97.80% (489/500) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
- प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में वंशिका (VANSHIKA) सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 97.00% (485/500) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 94.81% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
- इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये जिसमें 279 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये तथा परीक्षाफल 66.27% रहा।
big news
uk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप

uk board result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनगर स्थित एमपी इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षिता गोयल ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
इंतजार खत्म, जारी हुआ UK Board Result 2026
उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार रामनगर के अक्षत गोयल ने पूरा प्रदेश टॉप किया है।
अक्षत ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपनी मेहनत का लोहा मनवाया, बल्कि अपने विद्यालय और जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इंटरमीडिएट छात्राओं ने किया टॉप
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी (ऊधमसिंह नगर) की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से उनके विद्यालयों और परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- 1. सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2026 पर जाएं।
2. होमपेज पर “UBSE Board 10th 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
4. जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Cricket18 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
Cricket17 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news20 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news19 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news17 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee14 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
big news16 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun11 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न






































