big news
तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश

Dehradun News : देहरादून में बीते दिन तिब्बती मार्केट दिन दहाड़े हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को दोनों अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
तिब्बती मार्केट हत्याकांड के हत्यारे गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस हत्याकांड ने पूरी राजधानी को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश
मिली जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह पुलिस के हाथ ये सफलता लगी है। नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया।

गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली
बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर गोली
big news
उत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
Table of Contents
हरिद्वार में रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट
कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप से अपहृत तीन वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए एक अन्य बच्चे को भी मुक्त कराया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
जांच में सामने आया है कि गिरोह बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को लाखों रुपये में बेचता था। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने, डंप डाटा विश्लेषण और लगातार छापेमारी के बाद इस बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई हैं।

6 जून को बैरागी कैंप तीन साल की मासूम हुई थी चोरी
6 जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की तीन वर्षीय बेटी राधिका के अपहरण की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती के बजाय बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका पर काम किया। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ लाख रुपये में करते थे बच्चे का सौदा
पुलिस कार्रवाई से घबराए गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का अपहरण कर उसे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।
पुलिस ने उस बच्चे को भी बदायूं से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में बच्चों की खरीद-फरोख्त और मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
big news
NEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा

NEET Re-Exam : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
NEET Re-Exam से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द शासनादेश जारी करने को कहा।
इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनजर जिलाधिकारियों को सड़क बंद होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक योजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए।

NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
मुख्य सचिव ने 14 जून को आयोजित होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा के लिए भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा। मुख्य सचिव ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा सभी जरूरी जांच प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
योग दिवस की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश
बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
big news
NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Dehradun News : नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
Table of Contents
NEET पेपर लीक पर दून में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सचिवालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जबकि कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास किए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। बाद में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
Cricket10 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Breakingnews8 hours agoमसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
big news9 hours agoNEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
Job9 hours agoDSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी
big news7 hours agoउत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
Cricket6 hours agoIND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
Dehradun4 hours agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार





































