Dehradun
एसएसपी के निर्देश पर देहरादून पुलिस का एक्शन, डिलीवरी बॉयज के खिलाफ चला सत्यापन अभियान…

देहरादून : रात के समय फूड और घरेलू सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज़ की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर पूरे जिले में एक विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में डिलीवरी का कार्य कर रहे युवकों की पहचान और गतिविधियों की गहराई से जांच की। साथ ही, डिलीवरी कर्मियों को रात के तय समय के बाद डिलीवरी न करने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 165 डिलीवरी बॉयज़ के चालान किए, जिनमें कई मामलों में यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था। 65 वाहनों को मौके पर सीज कर दिया गया, जबकि 5 मामलों में ड्रंक एंड ड्राइव की पुष्टि हुई, जिनमें वाहन जब्त कर लिए गए। बिना सत्यापन के काम कर रहे 14 डिलीवरी कर्मियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और कुल मिलाकर 1.40 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान पुलिस ने कहा कि डिलीवरी के नाम पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर अब पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और भी तेज़ किए जाएंगे ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया जा सके।
Dehradun Delivery Boy Verification, Late Night Delivery Checks, Police Action on Delivery Boys, Traffic Rule Violation Dehradun, Suspicious Activity Crackdown
Breakingnews
देहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…

Dehradun NEET Suicide case : देहरादून से बड़ी खबर, NEET की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी
Dehradun NEET Suicide case : राजधानी देहरादून इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र 24 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Table of Contents
NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान
देहरादून के चंद्रबनी में एक युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रिया मल्ल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी और आगामी री-नीट परीक्षा के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।
सुसाइट नोट में लिखी भावुक बातें
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता के नाम भावुक संदेश लिखा है। सुसाइड नोट में रिया ने लिखा कि वो अपने माता-पिता से बेहद प्यार करती है और अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए खुद को अपनी परेशानियों का कारण बताया है।
पढ़ाई में बेहद मेधावी थी मृतका
परिजनों के अनुसार रिया शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का था। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

हाल ही में मृतका ने दी थी नीट की परीक्षा
बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने नीट की परीक्षा दी थी और 21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। परिवार का कहना है कि वह देर रात तक पढ़ाई करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर थी। हालांकि, उसने ये कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
भारतीय सेना में रह चुके हैं मृतका के पिता
रिया के पिता राजेश मल्ल भारतीय सेना में रह चुके हैं और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वहीं, उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण रिया से सभी को काफी उम्मीदें थीं।
Dehradun
देहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ खबर सामने आ रही है। पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों के नुकसान की खबर सामने आ रही है।
Table of Contents
देहरादून के पलटन बाजार में लगी भीषण आग
देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग लग गई। बाजार स्थित एक साड़ी और लहंगा शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
साड़ी-लहंगा शोरूम में लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद शोरूम और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में एक फायर टेंडर को भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त तीन दमकल वाहनों को भी बुलाना पड़ा। कुल चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।
करीब एक घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Dehradun
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्तसंजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की।
Table of Contents
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी को बूथवार समीक्षा करने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें।

गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट जरूर करें दर्ज
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां मतदाता उपस्थित नहीं हैं, तो डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ सम्बंधित बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा कर लें। जिन स्थानों पर एबसेंट,शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटर हैं उनके गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें।
Cricket19 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun17 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Business14 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora20 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Cricket17 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Chamoli18 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Rudraprayag16 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस







































