Dehradun
दूसरे प्रदेशों में बढ़ने लगी है मुख्यमंत्री धामी की डिमांड, इंदौर में जनसभा की संबोधित।

इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा प्रत्याशी रमेश मैंदोला के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे विधानसभा के चुनाव सेमीफाइनल होंगे।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में आई भीड़ को देखकर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रत्याशी को बहुत ज्यादा वोटों से विजयी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले हो का चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने वर्ष 2014 में फिर 2019 में भी मोदी के नेतृत्व में देश को एक मजबूत सरकार दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2024 में भी आप मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से लगातार उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को जिताने का काम किया है। वहां हर पांच साल में कांग्रेस-भाजपा की सरकार बनने का मिथक भी तोड़ने का काम वहां की जनता ने किया और इतिहास बनाया। ऐसा इसलिए क्यूंकि एक ही दल की सरकार केंद्र और राज्य सरकार होने से डबल इंजन हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन कि सरकार होने से तेजी से विकास होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में 15 महीने तक कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में रही। उस सरकार ने बड़े बड़े वादे तो किए लेकिन कुछ नहीं किया। उल्टा प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को ही उस कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। इसका सीधा-सीधा नुकसान मध्यप्रदेश की जनता को हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बचपन से देखा है जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो सड़कों पर गड्ढे होते थे। बिजली, पानी कुछ नहीं होता था। मध्यप्रदेश को तब बीमारू राज्य कहा जाता था, आज भाजपा सरकार ने विकास की लहर चला दी है। आज मध्यप्रदेश देश के अग्रणी चुनावों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने इस विकास को रुकने नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ समय पहले कोरोना महामारी के दौरान और उसके बाद मोदी जी ने 5 किलो राशन प्रति परिवार उपलब्ध कराया। इस कठिन समय में भी सुनिश्चित किया कि 80 करोड़ लोगों का चूल्हा जलता रहे और कोरोना की वैक्सीन सबको लगी और मुफ्त में लगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारी माताओं बहनों सबकी की चिंता कर रहे हैं। उसी तरह शिवराज जी की सरकार यहां लाडली बहना चला रहे हैं, बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराई जा रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल के दिनों में भारत में जी-20 का सम्मेलन हुआ। इस आयोजन ने दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता का आह्वान किया कि आपको मध्यप्रदेश में कमल खिलाना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं देवभूमि से आया हूँ। वहां सारे धाम हैं। वहां से मैं यह कहने आया हूँ कि 17 तारीख को पहले मतदान, फिर जलपान करना है। कमल के बटन को ज्यादा से ज्यादा दबाना है और जब 3 दिसंबर को नतीजा आये तो एक दीवाली हमने अभी मनाई है, दूसरी दीवाली हम उस दिन मनायेंगे।
Dehradun
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का एक हिस्सा टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच यातायात प्रभावित हुआ है।
Table of Contents
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन
भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण दोनों ओर से यातायात ठप हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचने की अपील
थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचें। इसी तरह यमुना घाटी की तरफ से मसूरी आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर न जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने की वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मार्ग खोलने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास जाने से बचने को कहा गया है।
मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी और यमुना घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क को हुए नुकसान के बाद फिलहाल यातायात बहाल नहीं हो सका है।
Dehradun
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mussoorie News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचेंगे। यहां वो आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
Table of Contents
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा
आज उपराष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे देहरादून के लोक भवन से रवाना होकर मसूरी स्थित एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। अकादमी में उनका स्वागत और परिचय कार्यक्रम होगा। इसके बाद वो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
LBS अकादमी में होगा खास कार्यक्रम
श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उपराष्ट्रपति अकादमी के संपूर्णानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह को वो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अकादमी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वीआईपी दौरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
Dehradun
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा
उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।
निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
बता दें कि इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Cricket17 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Chamoli19 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Haridwar17 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
Politics13 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Dehradun18 hours agoआज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Haldwani15 hours agoहल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार
Cricket12 hours agoLKK vs DD Dream11 Prediction Match 25 TNPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Cricket Tips





































