big news
Gaura Devi को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग, सदन में महेंद्र भट्ट ने याद दिलाया योगदान

एक बार फिर से Gaura Devi को भारत रत्न देने की मागं उठी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चिपको आंदोलन की प्रेरणा गौरा देवी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने उच्च सदन में “चिपका डाल्थु पर न कंटण दय्वा, पहाड़ों की सम्पत्ति अब न लूटण दय्वा। सुनाकर उनके पर्यावरण संरक्षण में दिए अतुलनीय योगदान को याद किया।
Gaura Devi को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग
शीतकालीन सत्र में उन्होंने राज्यसभा में केंद्र सरकार से देवभूमि की मातृशक्ति द्वारा जंगलों को बचाने की ऐतिहासिक मुहिम को देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत करने की मांग की। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा, गौरा देवी उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की जोशीमठ विकास खण्ड के रेणी गांव की ग्रामीण महिला थी , जिन्होंने अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी। चिपको आंदोलन हिमालय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर और पेड़ों की कटाई के खिलाफ मातृशक्ति के द्वारा वृक्षों के आलंगन से जुड़ा आंदोलन था।
चिपको आंदोलन को पूरे हुए 53 साल
महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज आंदोलन के 53 साल पूरे हो गए हैं। पर्यावरण बचाने के लिए ये चिपको आंदोलन 26 मार्च 1970 को इस सीमांत क्षेत्र में प्रारंभ हुआ जब पेड़ो को काटने वाले ठेकेदारों द्वारा पेड़ काटने के लिए मजदूरों को भेजा तब गोरा देवी जी के नेतृत्व में महिलाएं इन पेड़ो से चिपक गई । उन्होंने कहा पेड़ो को काटने से पहले उन्हें काटा जाए। इस आंदोलन की गूंज को भारत सहित संपूर्ण दुनिया ने सुना।
चिपको आंदोलन गौरा देवी के संघर्षों की कहानी
चिपको आंदोलन ने देश में पर्यावरण संरक्षण बड़ा मुद्दा बना दिया। ये आंदोलन भारत के हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार राज्यों तक फैल गया। इस आंदोलन का ही परिणाम रहा कि तत्कालीन भारत सरकार ने 15 सालों तक हिमालयी राज्यों में पेड़ कटान को पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया। चिपको आंदोलन Gaura Devi के संघर्षों की कहानी है, जंगल प्रकृति के लिए कितने मूल्यवान है उस आंदोलन के गीत में निहित है।
big news
IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी, देश को मिले 491 जाबांज अफसर

IMA Passing Out Parade : देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में आज 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ली।
Table of Contents
IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी
देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में आज 157वीं पासिंग आउट परेड हुई। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी।
उन्होंने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने और निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।

देश को मिले 491जाबांज अफसर
गौरव, परंपरा और सैन्य गरिमा से परिपूर्ण इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। IMA Passing Out Parade में आज 525 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। जिसमें 491 कैडेट्स भारतीय सेना को मिले और 34 कैडेट्स 14 मित्र देशों के पास आउट हुए।
big news
Uttarakhand BJP ने की इस जिले के मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand : भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। BJP ने ऋषिकेश जिले के मोर्चा अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है।
Table of Contents
Uttarakhand BJP ने की ऋषिकेश के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
Uttarakhand BJP ने ऋषिकेश जिले में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से सभी के नामों पर मुहर लगी है।

big news
खटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत

Khatima News : खटीमा में बीती रात रोडवेज बस स्टेशन में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिस कारण इलाके में हड़कंप मच गया। युवकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
Khatima में दो गुटों में खूनी संघर्ष से हड़कंप
खटीमा से हैरान कर देने वाली खबर (Khatima News) सामने आ रही है। में देर रात रोडवेज स्टेशन के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। ये संघर्ष इतना बढ़ा कि एक युवक की इसमें मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस स्टेशन के बाद रात करीब 10 बजे कुछ युवकों में बहस हुई और फिर अचानक उनमें चाकूबाजी शुरू हो गई जिस से इलाके में हड़कंप मच गया।
खटीमा में एक युवक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुषार शर्मा (24) के रूप में हुई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खटीमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट चुकी है।
आपसी रंजिश घटना के पीछे की बताई जा रही है वजह
घायल युवकों की पहचान सलमान और अभय के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्रथामिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां सलमान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे युवकों की आपसी रंजिश बताई जा रही है।
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, देहरादून की पाम सिटी में चलाया विशेष अभियान
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, आईपीएस अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Dehradun3 hours agodehradun weather : देहरादून में बादलों के साथ हुई दिन की शुरूआत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
big news4 hours agoखटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत
big news6 hours agoIMA की पासिंग आउट परेड आज, देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, प्लान देखकर ही घर से निकलें बाहर
Uttarakhand22 hours agoउत्तरकाशी में पेड़ों के कटान को लेकर बड़ा फैसला, रक्षा सूत्र बांधने का दिखा असर
Uttarakhand1 hour agoLambi Dehar Mines : रहस्यमयी इतिहास, डरावनी कहानियाँ और आज का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट (2025 गाइड)
big news2 hours agoUttarakhand BJP ने की इस जिले के मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा, यहां देखें पूरी लिस्ट




































