Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 11 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर

Dhami Cabinet decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई Dhami Cabinet की अहम बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। Dhami Cabinet की बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। , उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का मामले पर चर्चा के बाद इसे मंत्रिमंडल उपसमिति को सौंप दिया गया है।
कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले (Dhami Cabinet decisions)
- 1. वित्त विभाग के अंतर्गत नेचुरल वेट की दर 15% किया गया कम, 20% वेट को काम करते हुए 5% किया गया।
2. कृषि व कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत आपदा से ग्रसित धराली में सेब खरीद की दर की गई तय, रॉयल डिलीशियस सेब की दर 51 रुपए व रेड डिलीशियस से 45 रुपए किए निर्धारित।
3. संस्कृति विभाग के अंतर्गत वृद्ध कलाकारों की पेंशन में की गई वृद्धि, 3000 से बढ़ाकर 6000 रुपए की गई।
4. आवास विभाग के अंतर्गत इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अब निम्न जोखिम वाले भवनों को एंपेनल्ड आर्किटेक्ट द्वारा किया जाएगा स्वप्रमाणित।
5. औद्योगिक विकास विभाग में व्यापार सुगमता को बढ़ाने के लिए नियमावली में किया गया संशोधन।
6. रेशा विकास परिषद के ढांचे में किया गया परिवर्तन, 13 पदों के स्टाफ को आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे।
7. वित्त विभाग के तहत सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कार्मिकों को लिया गया पेंशन के दायरे में।
8. प्रेस क्लब की जमीन को सूचना विभाग में किया जाएगा हस्तांतरित, हस्तांतरित करने के बाद सूचना भवन बनाएगा प्रेस क्लब की बिल्डिंग।
9. समान कार्य समान वेतन के निर्णय को कैबिनेट की उप समिति को दिया गया।
10. चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा में लिए गए दो महत्वपूर्ण निर्णय।
11. अटल आयुष्मान योजना 100 फीसद इंश्योरेंस मोड में चलाने का लिया गया निर्णयऔर गोल्डन।
12. गोल्डन कार्ड योजना हाइब्रिड मोड पर चलेगी, 5 लाख से नीचे इंश्योरेंस 5 लाख से ऊपर ट्रस्ट मोड पर बनी कैबिनेट की सहमति। गोल्डन कार्ड के तहत बकाया 125 करोड़ की धनराशि राज्य सरकार देगी।
13. प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर की उम्र में की गई वृद्धि 50 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई।
14. स्वामी राम कैंसर इंस्टिट्यूट हल्द्वानी में चार पदों की स्वीकृति।
15. श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्य करने वाले 277 कर्मचारियों को दिया तोहफा, समान कार्य समान वेतन का मिलेगा लाभ।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews
देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच सड़क पर रेस चल रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई।
Table of Contents
देहरादून में रफ्तार का कहर
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आपस में रेस लगा रही दो कारों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी 55 वर्षीय विनोद मल्ल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
11 नवंबर की रात करीब 11 बजे विनोद मल्ल एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के दौरान साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा
विनोद मल्ल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित रेसिंग के चलते आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
17 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews1 hour agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार








































