Uttarakhand
धराली आपदा: राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी l

उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

धराली: उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और राहत एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री, जीवनोपयोगी वस्तुएं और अन्य जरूरी सामान की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
राहत शिविरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है, जो लगातार चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक मदद में कोई कमी न हो।
सरकार की प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार को समय पर राहत मिले और जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
Dehradun
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च

Dehradun News : भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। जिसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
Table of Contents
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। ये चैटबॉट भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं के प्रश्नों का त्वरित और संदर्भ आधारित उत्तर देने में सक्षम होगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष ‘प्रज्ञानम्’ चैटबॉट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और इसकी कार्यप्रणाली तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की।
प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संगम
कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि ‘प्रज्ञानम्’ प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अनूठा संगम है। इस चैटबॉट को विशेष रूप से भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, आयुर्वेद, दर्शन और भारतीय विज्ञान पर आधारित विस्तृत डाटाबैक के आधार पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से सरल और त्वरित रूप में उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है और ‘प्रज्ञानम्’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह चैटबॉट विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक डिजिटल ज्ञान सहायक के रूप में कार्य करेगा और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षा में समाहित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही किया जाएगा लांच
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, जिसे देवभूमि और ज्ञान की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, वहां से इस प्रकार की नवाचारपूर्ण तकनीक का विकसित होना पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि देश-विदेश के विद्यार्थी, शोधकर्ता और सामान्य नागरिक भारतीय ज्ञान परंपरा को डिजिटल माध्यम से आसानी से समझ और सीख सकें।
Dehradun
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द करें पूरा, CS ने लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
Table of Contents
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई। सीएस ने कहा कि जिस योजना अथवा परियोजना को किसी कारणवश पूर्ण करना संभव नहीं है और जिसका विलोपन किया जाना है, उसका प्रस्ताव अगले 15 दिवस के भीतर मुख्यमंत्री घोषणा सैल को प्रस्तुत किया जाए। निर्धारित अवधि में प्रस्ताव प्राप्त न होने की स्थिति में ये माना जाएगा कि संबंधित विभाग उस परियोजना को पूरा करेगा।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें – सीएस
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है, उनके संबंध में संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक औरर जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर यह स्पष्ट किया जाए कि परियोजना को क्रियान्वित किया जाना है अथवा नहीं।
उन्होंने इसी तरह के अंतर-विभागीय मुद्दों को भी आपसी समन्वय से शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर त्वरित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा सकती हैं, उन पर तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए, जबकि जो परियोजनाएं व्यवहारिक नहीं हैं, उनके विलोपन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

10-10 कार्य आधारित घोषणाओं पर भी तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की 10-10 कार्य आधारित घोषणाओं के अंतर्गत आने वाले कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सकता है, उनकी सभी औपचारिकताएं तत्काल पूर्ण कर उन्हें क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित जो कार्य किए जा सकते हैं, उनके लिए तत्काल शासनादेश जारी किए जाएं तथा जो कार्य संभव नहीं हैं, उनके विलोपन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इसी प्रकार, पेयजल योजनाओं से संबंधित कार्यों के बारे में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगले 20 दिनों के भीतर ये स्पष्ट कर लिया जाए कि कौन-कौन से कार्य क्रियान्वित किए जा सकते हैं और कौन से नहीं।
Haridwar
हरिद्वार : कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Haridwar News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
Table of Contents
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसी को लेकर आज सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
कुंभ मेले को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। साथ ही कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिल सके।

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को ना हो परेशानी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर देहरादून और हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और वे स्वयं भी लगातार हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Cricket17 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Cricket17 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Dehradun13 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Uttarakhand17 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Cricket13 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Nainital17 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news15 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
big news17 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल








































